ग्राउंड रिपोर्ट

सब्जी मंडी में लगी आग, लाखों रुपए जलकर राख

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव

बक्सर: बीते शुक्रवार को दोपहर नया भोजपुर स्थित सब्जी मंडी में अचानक आग लग गई. जब तक लोगों को में समझ आता तो आग पर काबू पाने का प्रयास करते तबतक आग विकराल रूप ले चुकी थी. मंडी से आग की लपटे एक दुकान से शुरू हुई. देखते ही देखते तीन दुकानों को अपने चपेट में ले लिया. ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. सूचना मिलते ही तत्काल पहुंची फायर बिग्रेड की दो वाहनों ने करीब घंटे भर की मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया.

इस घटना में तीन सब्जी व्यवसायियों के नगदी समेत लगभग छह लाख से अधिक की संपति जलकर राख हो गई. वैसे अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन आशंका जताई जा रही कि है कि सॉर्ट सर्किट के कारण ही आग लगी है. जानकारी के अनुसार दोपहर करीब दो बजे मंडी के पूर्वी दक्षिणी छोर के दुकान में अचानक आग लगी. इस घटना में नया भोजपुर निवासी थोक सब्जी व्यवसायी राकेश तुरहा पिता मुनजी तुरहा, धर्मेन्द्र तुरहा पिता ललन तुरहा तथा प्रभुनाथ तुुरहा की दुकान एवम उनकी संपति जल गई है.

बताया जा रहा की इस घटना से सबसे अधिक नुकसान राकेश तुरहा को पहुंचा है. शुक्रवार को सब्जी की बिक्री का लाखों रूपए उसके गल्ला में था वह जल गया है. थाने में दुकानदारों से प्राप्त आवेदन में बताया गया है कि डुमरांव निवासी सब्जी विक्रेता रवि शंकर कुमार का 30 बोरा आलू ,15 बोरा प्याज, तीनों दुकानों में नगदी के अलावे कैरेट, इलेक्ट्रानिक तराजू, बैट्री, पंखा, चौकी, सब्जी तथा कई अन्य सामान भी जल गए है. इस घटना से पीड़ित दुकानदारों के बीच मायूसी छा गई है. वही स्थानीय निवासी सह सामाजिक कार्यकर्ता शंकर साह ने बताया कि अगलगी की जानकारी मिलते ही वे तत्काल डुमरांव एसडीएम कुमार पंकज को सूचना दिए. एसडीएम द्वारा मौके पर अग्निशामन की दो गाड़ियां भेजी गई. जिससे आग पर तत्काल काबू पाया जा सका.

Comment here