जनमित्र/बक्सर: बक्सर एसपी नीरज कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़कागांव से सिमरी जाने वाली पक्की सड़क में ग्राम बेसरडिह स्थित मंदिर के पास एक व्यक्ति को अवैध हथियार एवं की गोली लेकर खरीद बिक्री के लिए आने की गुप्त सूचना मिली थी. जिसको लेकर बक्सर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में छापेमारी दल के साथ ग्राम बेसरडिह स्थित मंदिर के पास पहुंचे तो देखें कि एक व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक का थैला लिए हुए पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगा. जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया जिसके पास से चार अवैध देसी कट्टा पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया एवं पकड़ाए व्यक्ति के निशानदेही पर दो अन्य को भी गिरफ्तार किया. गिरफ्तार हुए लोगों में गोलू पांडे, मैनेजर शर्मा एवं सोनू यादव शामिल है. इनके पास से चार अवैध देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, चार विभिन्न कंपनी के मोबाइल एवं एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई. इस छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अलावा पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार औद्योगिक थाना के प्रभारी दिनेश कुमार मालाकार रविकांत कुमार हरीश कुमार रामाकांत यादव उदय प्रताप सिंह राजेश मालाकार के अलावा अन्य सिपाही भी शामिल रहे.
कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र से भी दो व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.
कृष्णाब्रह्म थाना अंतर्गत ग्राम कृतसागर से सटे एनएच 84 पर दिनांक 24 सितंबर 2020 को संध्या 5:30 बजे अपराधकर्मियों द्वारा एक व्यक्ति से अपाची मोटरसाइकिल एवं मोबाइल लूट लिया गया था. इस संदर्भ में कृष्णाब्रह्म थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया था. उक्त कांड में अनुसंधान करते हुए गुप्त सूचना एवं तकनीकी आधार पर ग्राम छतनवार में छापेमारी के क्रम में दो व्यक्तियों मनीष कुमार उर्फ मंगरू कमकर एवं मनोज यादव को गिरफ्तार किया गया एवं इनके निशानदेही पर कांड में शामिल एक अन्य अभियुक्त खेसारी यादव को भी गिरफ्तार किया गया. इन लोगों के पास से एक देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, कांड में लूटी गई अपाची मोटरसाइकिल, लूटा गया दो मोबाइल, 1 किलो 600 ग्राम गाजा और एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद की गई. छापेमारी में कृष्णाब्रह्म थाना अध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद राय, राधा मोहन सिंह, आलोक कुमार सिंह एवं डीआईयू के अन्य सदस्य शामिल रहे.
इटाढी़ से भी दो अपराधी गिरफ्तार.
इटाढी़ थाना अंतर्गत इटाढी़ बसाव रोड स्थित जलवासी मोड़ पर जिला सूचना इकाई के प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में इटाढी़ थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं बल के साथ संयुक्त छापेमारी के क्रम में चोरी का ट्रैक्टर एवं एक चोरी का मोटरसाइकिल के साथ दो अपराधकर्मियों आशीष चौहान एवं राहुल भर को गिरफ्तार किया गया तथा चार अपराधीकर्मी भागने में सफल हो गए. सभी अपराधकर्मी चोरी का ट्रैक्टर बेचने आए थे तथा ग्राहक का इंतजार कर रहे थे इसी दौरान पुलिस ने उन्हें धर दबोचा.

Comment here