ग्राउंड रिपोर्टशिक्षा

अब विद्यालय 5 जनवरी 2023 तक रहेंगे बंद

Spread the love

द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766
बक्सर: दिनांक 01 जनवरी 2023 जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग बिहार पटना के पत्रांक 1997 दिनांक 23 दिसंबर 2022 के आलोक में जिला पदाधिकारी अमन समीर बक्सर के आदेश अनुसार इस कार्यालय का ज्ञापांक 1118 दिनांक 29 दिसंबर 2022 के द्वारा जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में शिक्षण कार्य दिनांक 31 दिसंबर 2022 तक स्थगित किया गया था.
वर्तमान में गिरते तापमान एवं शीतलहर को देखते हुए जिला पदाधिकारी बक्सर के निर्देशानुसार सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में शिक्षण कार्य अगले 5 जनवरी 2023 तक स्थगित किया गया है. वही पटना जिला में विद्यालय 7 जनवरी तक बंद रहेंगे.

Comment here