द जनमित्र | शशि
वर्तमान में चल रहे परियोजनाओं के निरीक्षण के लिए दानापुर रेल मंडल के प्रबंधक जयंत चौधरी बुधवार को चौसा पहुंचे। यहाँ ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, लूपलाइन तथा गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल प्रोजेक्ट के तहत काम चल रहा है जिसकी कार्य-प्रगति का जायज़ा उन्होंने मंडल स्तर के अधिकारियों के साथ मिलकर लिया और अधूरे कामों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों को सुधारने पर जोर दिया।


डीआरएम जयंत चौधरी कल दोपहर चौसा पहुंचे और आधे घंटे तक फ्रेट कॉरिडोर तथा कार्गो टर्मिनल क्षेत्र का निरीक्षण और कार्गो टर्मिनल निर्माण की गुणवत्ता, माल ढुलाई की संभावनाओं और रेलवे संचालन को लेकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने परियोजना की प्रगति को लेकर संतोष जताया, साथ ही यह भी निर्देश दिए कि कार्य की गति और बढ़ाई जाए। उन्होंने दानापुर-डीडीयू रेलखंड के मध्य स्थित चौसा रेलवे स्टेशन के लूप लाइन निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है तथा मार्च तक इसे चालू करने की योजना है। पूरी तरह से तैयार होने के बाद यह कॉरिडोर मालवाहक ट्रेनों की गति में चार गुना तक इजाफ़ा कर देगी। वही इससे माल ढुलाई की कीमत में भी कमी आएगी। इस कॉरिडोर से होकर प्रतिदिन 480 मालवाहक ट्रेनें गुजर सकेंगी और उनकी औसत रफ़्तार भी अधिक होगी जिससे उद्योगों को फायदा मिलेगा। गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल के निर्माण से रेलवे की लॉजिस्टिक क्षमता में भी सुधार होगा। इस साल के बजट में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडॉर के बजट में कमी आई है जो यह दर्शाता है कि प्रोजेक्ट अब पूरा होनेवाला है।
वीडियोः बिहार बजट से नाखुश हैं माले, पार्टी विधायक ने सदन में क्या कहा

Comment here