द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर: जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति, मद्य निषेध, खनन, भू विवाद एवं भू अर्जन आदि की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई. जिला पदाधिकारी ने विभिन्न चेक प्वाइंटों पर निरंतर टीम बनाकर वाहनों का सघन जांच करने का निर्देश दिया.


जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी महत्वपूर्ण सड़को को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु एक कार्य योजना बनाकर निष्पादन करने को कहा. अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवम डुमराव, संबंधी अंचलाधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्ष के साथ बैठकर ब्लैक पॉइंट चिन्हित कर सूची को तैयार कर देने का निर्देश दिया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी स्कूलों में जो वाहन चल रहे हैं. उनकी सूची उपलब्ध कराने एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को उसका निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया गया.


भू विवाद से संबंधित लंबित आवेदनों के निष्पादन के संबंध में समीक्षा की गई. जिसमें सभी प्रखंडों को भू विवाद का निस्तारण नियमानुसार करते हुए विभागीय निर्देश के आलोक में ऑनलाइन इंट्री करने का निर्देश दिया गया.सभी थानाध्यक्ष एवं संबंधित अंचलाधिकारी नियमित रूप से भू विवाद की बैठक करे और उसकी प्रविष्टि कराना सुनिश्चित करें. खनन की भी समीक्षा की गई एवं संबंधित पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया. साथ ही साथ मद्य निषेध की समीक्षा की गई और सभी चेक पोस्टों पर निरंतर जांच करने का निर्देश दिया गया.


Comment here