ग्राउंड रिपोर्ट

जिला पदाधिकारी ने किया वेयरहाउस का निरीक्षण

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रखंड परिसर बक्सर स्थित नवनिर्मित EVM-VVPAT वेयर हाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा मासिक निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के आलोक में वेयर हाउस के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया.वेयर हाउस में लगा हुआ सीसीटीवी तथा अग्निशमन यंत्रों की कार्यकारिता की जांच की गई. वेयरहाउस में साफ सफाई एवं बिजली संचालन आदि हेतु उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिए गए.निरीक्षण के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, जिला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर एवं कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर उपस्थित थे.

Comment here