अगर मनचले छात्राओं के साथ करते है छेड़खानी अब उनकी खैर नहीं .विद्यालय केआस पास अगर मनचले नजर आते है इन पर नजर रखेगी दुर्गा टीम
द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर: विद्यालय और महाविद्यालयमें पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के द्वारा स्पेशल दुर्गा स्क्वॉयड टीम का गठन कर दिया गया है.इस टीम के गठन से मनचलों के लिए कहर टूटने से कम नहीं होगी छात्रा भी अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगी. बता दे की एसपी ने इसकी कमान टाउन थाना में तैनात एसआई पूजा को दिया है. यह टीम विद्यालय और महाविद्यालय के समय पर नियमित भ्रमण करेगी. लड़कियों पर भी कोई छींटाकशी करता है तो उसपे भी कार्रवाई होगी.


पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि छात्राओं के सुरक्षा को लेकर स्पेशल टीम का गठन किया गया है.यह टीम टाउन थाना, मुफ्फसिल थाना और औद्यौगिक थाना क्षेत्र में विद्यालय, महाविद्यालय, अन्य कोचिंग संस्थानों में टीम भ्रमण एवम जांच करेगी. टीम के सदस्य शिक्षण संस्थानों के आसपास मौजूद रहेगी. स्कूल और कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं पर मनचलों के द्वारा छींटाकशी करना महंगा पड़ सकता है.टीम मौके पर कार्रवाई करने में सक्षम होगी.बता दें कि स्कूल टाइम या ट्यूशन सेंटरों के आसपास मनचलों की भीड़ मौजूद रहती है. ऐसे में छात्राओं को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ता है. कई छात्राएं इज्जत बचाने की नियत से मनचलों के खिलाफ शिकायत नहीं कर पाती है. इससे मनचलों का मनोबल और बढ़ जाता है लेकिन इस टीम का गठन हो जाने से मनचलों पर अंकुश लगना संभव दिख रहा है.


जिला मुख्यालय में एसपी के द्वारा स्पेशल दुर्गा स्क्वॉयड टीम के गठन की लोगों ने सराहना करते हुए डुमरांव समेत सभी प्रखंडों में ऐसी एक टीम गठित करने की मांग की है. स्थानीय लोगो का कहना है कि डुमरांव में भी कई स्कूल कॉलेज और शिक्षण संस्थाएं है जहां प्रतिदिन छात्राएं शिक्षा प्राप्त करने के लिए जाती है. ऐसे में अगर सभी थाना क्षेत्रों में इस तरह की टीम का गठन होता है तो छात्राओं का सुरक्षा बढ़ जाएगा तो छात्रा इस तरह की निगेटिव सोच से बचेगी और अपना ध्यान पढाई की ओर केन्द्रित कर पाएंगी.


Comment here