गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026
ताज़ा
बक्सर में पुरुषों में बढ़ रहा हाई ब्लड शुगर का खतरा निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से सरपंच की मौत चौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन डुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी भोजपुर थाना के नजदीक अज्ञात युवक का शव बरामद सांसद ने मानहानि नोटिस पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा चलती गाड़ी से उतरते वक्त नीचे गिरी महिला दुर्गा पूजा पंडाल के समीप तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म
ग्राउंड रिपोर्ट

लूट का पर्दाफाश, चार व्यक्ति हुए गिरफ्तार

कृष्णा ब्रह्म थाना के क्षेत्र के ढ़काइच से तीन अगस्त को हुए 4 लाख 18 हजार की लूट का पुलिस ने 96 घण्टे के अंदर किया खुलासा. चार लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार लूट में प्रयोग किये गए दोनों बाइक भी पुलिस ने किया बरामद.

द जनमित्र । विमल यादव

बक्सर : तीन अगस्त को डुमराँव स्टेट बैंक के शाखा से रुपये निकालकर बड़का सिंहनपुरा गांव निवासी सीएसपी संचालक सुबोध रंजन लाल, पिता चितरंजन लाल जैसे ही कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के ढ़काइच गांव के समीप पहुँचे, तीन की संख्या में बाइक सवार अपराधियो ने 4 लाख 18 हजार रुपये लूट ली थी, जिसका पुलिस ने 96 घण्टे के अंदर उद्भेदन कर दिया है. बक्सर पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने बताया कि, 32 हजार कैश के साथ चार लुटेरों को भी गिरफ्तार किया गया है.

क्या कहते है एसपी

यह भी पढ़ेंदोहरे मामले में बक्सर डीटीओ जाँच के घेरे में, द जनमित्र ने चलाई थी खबर

घटना की जानकारी देते हुए एसपी मनीष कुमार ने बताया कि, तीन अगस्त को सीएसपी संचालक से तीन की संख्या में अपराधियों ने चार लाख अट्ठारह हजार रुपये की लूट कर ली थी जिसकी सूचना सीएसपी संचालक के द्वारा कृष्णा ब्रह्म थाना को दिया गया है. इस घटना में त्वरित एफआईआर करते हुए जब अनुसंधान शुरू किया गया तो आधा दर्जन लोगों की संलिप्तता की बात सामने आई, जिसमे तीन लाइनर की भूमिका में थे और तीन ने घटना को अंजाम दिया था. जिसमे से चार अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया गया हैं. इनके पास से 32 हजार रुपये भी बरामद हुआ है. साथ ही पैसे वाला बैग और लूट में प्रयोग किये गए दोनों बाइक को भी पुलिस ने बरामद कर लिया हैं. इनके अन्य साथियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस हर वक्त चौकना ही रहती है लेकिन कभी कभी कोई न कोई घटना घट ही जाता है. पुलिस गिरफ्त में आये अपराधियो का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है.

गौरतलब है कि बक्सर में एक के बाद एक हुए दो लूट की घटनाओं ने पुलिस के आंखों से नींद उड़ा दी थी आननफानन में एसपी मनीष कुमार और एसडीपीओ अफाख अख्तर अंसारी ने घटना स्थल पर पहुँचकर मामले की जांच की जिसमे एक लूटकांड का खुलासा आज पुलिस ने कर ली है.