ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

इटाढी़ के बालदेवा में फटा बम, एक महिला हुई घायल

Spread the love

इटाढ़ी में बम ब्लास्ट, एक महिला की हालत गंभीर. एफएसएल तथा बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंच चुकी है बम निरोधक दस्ता ले रहा है घर की तलाशी.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सर : जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बालदेवा गांव में बम विस्फोट होने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. एक महिला ने अपने घर में रखे बम को गुड़ की भेली समझ उसे सिलवट पर कूटना शुरू किया. जैसे ही उसने चोट मारा बम ब्लास्ट कर गया जिससे कि महिला बहुत बुरी तरह घायल हो गई. गंभीर हालत में परिजनों के द्वारा उसे अपने सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया गया.

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची तथा एसपी मनीष कुमार के द्वारा एफएसएल की टीम व बम निरोधक दस्ता बुलाया गया. एफएसल की टीम ने मौके से बम के टुकड़े और कुछ नमूने एकत्रित किए हैं जिन्हें जांच के लिए ले जाया गया है. जबकि बम निरोधक दस्ता घर की तलाशी ले रहा है वहीं इस मामले में दो लोगों को थाने में पूछताछ के लिए रखा गया है. मिली जानकारी के मुताबिक बालदेवा निवासी रामनाथ राम की

65 वर्षीय पत्नी शांति देवी ने घर में रखी गुड़ की भेली को घर की छत पर रखे सिलवट पर ले गई लेकिन जिसे वह गुड़ की भेली समझ रही थी वह बम था. जिस पर एक लोढ़ा मारते ही वह ब्लास्ट कर गया. धमाका काफी जोरदार था और दूर तक सुना गया. धमाका सुन परिजनों के साथ-साथ आसपास के लोग भी डर गए. उधर घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की तलाशी ली फिलहाल कुछ बरामदगी नहीं हुआ है.

क्या कहते हैं एसपी मनिष कुमार

इस मामले पर बक्सर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम जाँच कर रही है जबकि बम निरोधक दस्ता घर की तलाशी ले रहा है. जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा.

Comment here