अपराधग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

24 घंटे के अंदर लूट की दो वारदात, क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक

Spread the love

जिले में बेलगाम हुए अपराधी, 24 घण्टे में लूट की दो बड़ी घटना को दिया अंजाम. मंगलवार की शाम किराना व्यवसायी से लुटा 1 लाख 32 हजार तो आज ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 3.68 लाख रुपयों की लूटकर पुलिस को दी खुली चुनौती. कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के छोटका ढकाइच का है मामला. घटना की सूचना पर स्वयं मामले की जांच करने पहुंचे एसपी.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः जिले में इन दिनों अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है मंगलवार की देर शाम रोहतास जिले के रहने वाले किराना व्यवसायी से बुलेट मोटरसाइकल पर सवार तीन अपराधियो ने हथियार के बल पर धनसोइ थाना क्षेत्र से 1 लाख 32 हजार लूटकर आसानी से निकल गए. पुलिस इस मामले को सुलझा भी नही पाई थी कि आज दिन दहाड़े कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के छोटका ढकाइच के समीप एक सीएसपी संचालक से 3.68 लाख रुपये अपाची मोटर साइकिल पर सवार अपराधियो ने लूटकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है. सीएसपी संचालक डुमरांव के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से रुपये निकालकर कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कठार रोड में जा रहे जा रहा था इसी बीच रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उससे रुपये लूट लिए बाद में किसी तरह वह थाने में पहुंचकर अपनी व्यथा सुनाई

जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है उधर जैसे ही इस घटना की सूचना मिली बक्सर जिला मुख्यालय से एसपी मनीष कुमार स्वयं मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच कर रहे है.

भारतीय स्टेट बैंक के शाखा से पैसा निकालकर जा रहा था अपने सीएसपी पर

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कठार रोड में सीएसपी का संचालन करने वाले सुबोध रंजन लाल नामक व्यक्ति डुमरांव के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से 3.68 लाख रुपये निकाल कर कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कठार रोड स्थित अपने सीएसपी जा रहे थे इसी बीच छोटका ढकाइच के समीप अज्ञात बाइक सवार अपराधियो ने हथियार का भय दिखाकर उससे रुपये लूटकर आराम से निकल गए. घटना दिन में तकरीबन 12 बजे की है जिसके बाद पीड़ित सीएसपी संचालक थाने में पहुंचे और अपनी व्यथा बताई. दिन दहाड़े हुई इस लूट ने पुलिस के कान खड़े कर दिए आनन-फानन में एसपी मनीष कुमार एवं डुमरांव एसडीपीओ अफाख अख्तर अंसारी ने घटना स्थल पर पहुचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है.

बच गए 30 हज़ार रुपये और मोबाइल फोन

अपराधियों के जाने के बाद सीएसपी संचालक ने बताया कि उसके पास 30 हजार रुपये सुरक्षित बच गए है जिसे वह अलग रखा था अपराधी काफी शातिर थे औऱ मोबाइल फोन भी नहीं छीना जिससे पकड़े जाने का खतरा था हालांकि सीएसपी संचालक से पुलिस अभी भी पूछताछ कर रही है. डुमरांव एसडीपीओ की माने तो सीएसपी संचालक लगातार अपना बयान बदल रहा है.

क्या कहते हैं एसपी

भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से लूट की घटना सामने आई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है. ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से पूछताछ में जो सुराग मिले हैं उसके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ाएगी. फिलहाल अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में हुए दो लूट की बड़ी घटना ने पुलिस की इकबाल पर सवाल खड़ा कर दिया है जब भी क्राइम मीटिंग होता है तो एसपी जिले के सभी थानेदारों को गस्ती करने का सख्त आदेश देते हैं उसके बाद भी दिनदहाड़े अपराधी लूट की घटना को अंजाम देकर कैसे आराम से निकल जाते हैं यह सवाल खडा़ होता है.

Comment here