अपराधग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

हीरोइन एवं कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार

Spread the love

औधोगिक थाना क्षेत्र के बाद अब मुफस्सिल क्षेत्र में हेरोइन कारोबारी गिरफ्तार. 10 पुड़िया हेरोइन के साथ चार जिंदा कारतूस भी बरामद. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनारपुर गांव की है घटना.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामोबरिया गांव के बाद बक्सर पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनारपुर गांव से गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक युवक को 10 पुड़िया हेरोईन व चार जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ कर पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

क्या कहते है थाना प्रभारी

गिरफ्तार हेरोइन तस्कर की जानकारी देते हुए मुफस्सिल थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक इसी थाना क्षेत्र के अखौरीपुर गोला का संतोष बिंद है. गुप्त सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक बनारपुर गांव में मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा है. इस सूचना पर एक पुलिस टीम गठित कर छापेमारी करवाई गई जिसमें उसे रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से दस पुड़िया हेरोइन व चार कारतूस बरामद हुए हैं. फिलहाल पुलिस उसके आपराधिक इतिहास के साथ ही उसके पूरे नेटवर्क को खंगालने का प्रयास कर रही है.

गौरतलब है कि जिले के गांव-गांव में हेरोइन कारोबारी अपना पैर पसार चुके हैं जहां शाम ढलते हैं वह अपना बाजार सजा देते हैं। हैरानी की बात है कि पुलिस को छोड़कर पूरे जिले के लोगों को इस बात की जानकारी है कि तस्कर कहां मादक पदार्थो का तस्करी कर रहा है.

Comment here