भोजन कर देर रात सड़क पर टहलने निकला महादलित युवक का नहर किनारे मिला शव, नुकीले लोहे की रड से सिर पर वार कर की गई है हत्या, जांच में जुटी पुलिस.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर : जिले के बगेन थाना क्षेत्र अंतर्गत भदवर गांव में नहर किनारे से महादलित युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया है. स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुँची बगेन थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि उस युवक की हत्या नुकीले लोहे की रड से मारकर की गई है. हालांकि पुलिस अभी जांच मे जुटी है, जांच के बाद ही कुछ भी स्पष्ट रूप से बोलने को तैयार है.
सड़क पर टहलने निकला था युवक दोपहर में मिला शव.
मिली जनकारी के अनुसार बगेन थाना क्षेत्र के भदवार गांव निवासी बड़क मुशहर 40 वर्ष पिता – मिश्री लाल मुसहर शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सड़क की तरफ टहलने निकला था. जब वापस नही लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो कुछ भी पता नही चला. शनिवार को खेत की तरफ जा रहे लोगो ने देखा कि नहर के समीप खून से लथपथ उसका शव पड़ा हुआ है. जिसके बाद चौकीदार के माध्यम से थाने को सूचना दी गई

क्या कहते है ग्रामीण
ग्रामीणों ने बताया कि उसे देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कोई नुकीले लोहे का रॉड उसके सिर में धंसा कर मार दिया गया है. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई है. शरीर पर और कई गहरे जख्म का निशान है. जिसे देखकर लग रहा है कि धरदार हथियार से वार किया गया है. परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नही थी. इस घटना के बाद से परिजनों का रो रों कर बुरा हाल है.

क्या कहते है थाना प्रभारी
वही इस सम्बंध में जब बगेन थानाध्यक्ष अजित कुमार से बात की गई तो उन्होंने हत्या कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अनुसन्धान चल रहा है, जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा.

गौरतलब है कि जिले के बगेन थाना का नहरी इलाका अपराधियों के लिए सेफ जोन है. कहीं से भी हत्या कर अपराधी नहर किनारे शव को ठिकाना लगा देते हैं. सूत्रों की माने तो शाम ढलने के बाद नहर इलाके में अपराधियों का वर्चस्व शुरू हो जाता है और पुलिस उन इलाकों में शाम ढलने के बाद पेट्रोलिंग करने भी नहीं जाती है.


Comment here