गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026
ताज़ा
बक्सर में पुरुषों में बढ़ रहा हाई ब्लड शुगर का खतरा निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से सरपंच की मौत चौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन डुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी भोजपुर थाना के नजदीक अज्ञात युवक का शव बरामद सांसद ने मानहानि नोटिस पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा चलती गाड़ी से उतरते वक्त नीचे गिरी महिला दुर्गा पूजा पंडाल के समीप तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म
ग्राउंड रिपोर्ट

शादी के लिए रखे गए गहना सहित लाखों रुपए की हूई चोरी

द जनमित्र | विमल यादव

बक्सर : जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के साहोपारा गांव में भीषण चोरी की वारदात सामने आई. चोरों ने गहने रुपये समेत तकरीबन पांच लाख रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है. यह वारदात तब हुई जब घर के सभी सदस्य सोने के लिए छत पर चले गए थे. इसी बीच चोरों ने घर में प्रवेश कर भीषण चोरी कर इस वारदात को अंजाम दिया. जिस व्यक्ति के घर में चोरी हुई है वह अपने बेटी के शादी के लिए रुपए जमा कर रहे थे लेकिन चोरों ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया. मामले को लेकर पुलिस को सूचित किया गया है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार का कहना है कि घटना की सूचना उन्हें मिली है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए साहोपारा गांव निवासी भीम पांडेय के पुत्र कपिल देव पांडेय ने बताया कि बीती रात तकरीबन 11:30 बजे घर के सभी सदस्य खा-पीकर छत पर सोने के लिए चले गए थे. इसी बीच घर के पिछले दरवाजे की तरफ से चोरों ने प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया. सुबह तकरीबन 3:40 पर जब वह नीचे आए तो उन्होंने देखा कि घर के पांचों दरवाजे खुले हुए हैं. अलमारियां खुली हुई हैं सामान बिखरा है तथा बरामदे में बक्से आदि फेंके हुए हैं.

यह भी पढ़ेंदोहरे मामले में बक्सर डीटीओ जाँच के घेरे में, द जनमित्र ने चलाई थी खबर

देखकर उनके होश उड़ गए. तुरंत घर तलाशी ली तो सोने-चांदी के तकरीबन 10 नग गहने जिनकी अनुमानित कीमत तकरीबन ढाई लाख तथा नकद 2 लाख 4 हज़ार रुपये, एक टैब, साइकिल व हाथ घड़ी गायब थे. मामले में जानकारी देने के लिए वह थाने में पहुंचे जहां उन्हें आवेदन लेकर दिन में 10:00 बजे बुलाया गया है.