गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026
ताज़ा
बक्सर में पुरुषों में बढ़ रहा हाई ब्लड शुगर का खतरा निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से सरपंच की मौत चौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन डुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी भोजपुर थाना के नजदीक अज्ञात युवक का शव बरामद सांसद ने मानहानि नोटिस पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा चलती गाड़ी से उतरते वक्त नीचे गिरी महिला दुर्गा पूजा पंडाल के समीप तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म
अपराध

दुष्कर्मी के साथ-साथ उसके माता-पिता को भी मिली सजा

नाबालिग बहनों से रेप के आरोपी और उसके माता-पिता को दस व सात वर्षों की सज़ा.

विशेष पॉस्को न्यायालय के न्यायाधीश ने सुनाया फैसला, पीड़ित किशोरियों में से एक की हो चुकी है मौत.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर : व्यवहार न्यायालय की पॉक्सो विशेष न्यायालय ने नाबालिग बहनों से दुष्कर्म मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी को 10 साल की कारावास तथा उसके माता और पिता को 7-7 वर्षों के कारावास की सजा सुनाई है. इसके साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को 10 हज़ार रुपये का जुर्माना देने का आदेश दिया गया है. विशेष न्यायाधीश विवेक राय के आदेशानुसार जुर्माना नहीं देने पर अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी. न्यायालय के फैसले पर हर्ष व्यक्त करने के लिए पीड़ितों में से एक किशोरी अब जीवित नहीं है.

यह भी पढ़ेंडुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी


इस घटना की जानकारी देते हुए लोक अभियोजक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि 28 जून 2015 में ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पप्पू राम नामक एक युवक ने दो नाबालिग बहनों को बहला-फुसलाकर अपने घर में बुला लिया था और उनके साथ दुष्कर्म किया था. इस घिनौने कांड में आरोपी के पिता शिवजी राम व माता संझरिया देवी ने भी उसका पूरा साथ दिया था. इस मामले में न्यायालय ने तमाम सबूतों और गवाहों के बयानों को मद्देनजर रखते हुए पीड़िताओ के पक्ष में फैसला सुनाया.