द जनमित्र | डेस्क
बक्सरः जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के निमेज गांव में तब अफरा-तफरी मच गई जब शुक्रवार की देर शाम तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग की वजह से एक युवक को गोली लग गई और वह बुरी तरह से जख्मी हो गया. उस दौरान लोग इधर-उधर भागने लगे. परिजनो द्वारा उसे बेहतर इलाज के लिए आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक जख्मी युवक बिहिया थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बरजा गांव निवासी राजेश तिवारी का पुत्र विवेक तिवारी है जो शुक्रवार की शाम बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के निमेज गांव अपनी मौसेरी बहन सुप्रिया के तिलक समारोह में शामिल होने गया था. जब आंगन में तिलक समारोह का कार्यक्रम चल रहा था तो उस दौरान उसके एक रिश्तेदार द्वारा हर्ष फायरिंग की जा रही थी तभी उसे बाएं ओर कंधे पर गोली लग गई.

क्या कहते हैं डॉक्टर
चिकित्सक के अनुसार स्थिति सामान्य है उन्होंने बताया कि एक 25 वर्षीय युवक को बाएं तरफ कंधे पर गोली लगी थी जिसके कारण काफी खून बह गया था फिलहाल ब्लड को सिक्योर कर दिया गया है और उसका बीपी व प्लस स्टेबल है. पेशेंट की स्थिति समान्य है.


क्या कहती है पुलिस
पुलिस के अनुसार एक युवक को गोली लगने की बात सामने आई है परंतु किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं किया है सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी मामले की जांच की जा रही है.


हर्ष फायरिंग के मामले जिले में लगातार देखे जा रहे हैं परंतु ठोस कार्यवाही ना होने की वजह से हर्ष फायरिंग का चलन तेजी से बढ़ रहा है जिसका खामियाजा एक युवक को भुगतना पड़ा.



Comment here