स्थानीय

किशोरी के साथ एक युवक ने किया दुष्कर्म, धनसोई थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला

Spread the love

किशोरी के साथ युवक ने फसल लगी खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार. धनसोई थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला. गिरफ्तार युवक को जेल भेजने की तैयारी में जुटी पुलिस.

द जजमित्र | डेस्क

बक्सर : जिले के धनसोई थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. आरोपी युवक ने पीड़िता को फसल लगी खेत में जबरन खिंचकर ले जाकर घटना को अंजाम दिया है. मामला दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

पड़ोसी है आरोपी युवक और पीड़िता

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरी और आरोपी युवक पड़ोसी है. सोमवार को किसी कार्यवश वह घर के बाहर निकली तो आरोपी युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बाद में किशोरी ने अपने घर पहुंच कर परिजनों को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया.

ग्रामीणों ने कहा लड़की का आरोप गलत

वही इस घटना को लेकर जब उस गाँव के रहने वाले लोगो से बात की गई तो नाम नही छापने के शर्त पर बताया कि, लड़की ने गलत आरोप लगाया है. जिस युवक पर आरोप लगाया गया है उसने लड़की को फोन पर कहीं बात करते हुए देख लिया था, जिसके बाद उसने उसका फोन छीन लिया. इसी से खफा होकर लड़की ने इस तरह का इल्जाम लगा दिया है. क्योंकि लड़के ने पहले ही स्थानीय लोगो को इसकी जानकारी दी थी.

क्या कहते है अधिकारी

घटना के संदर्भ में स्थानीय थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी 23 वर्षीय युवक शेर खान को गिरफ्तार कर लिया है. जिस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है. साथ ही लड़की का मेडिकल भी कराया जा रहा है. पुलिस इस पूरे मामले की अनुसंधान कर रही है.

गौरतलब है कि इस घटना के बाद गाँव मे कई तरह की चर्चाओ का बाजार गर्म है. वही पुलिस मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही जानकारी साझा करने की बात कह रही है.

Comment here