ग्राउंड रिपोर्टराजनीति

भाकपा माले का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न..

Spread the love

सुगौली नन्द हाई स्कूल के मैदान में भाकपा माले का कार्यकर्ता कन्वेंशन सम्पन।
कुंदन मिश्रा का रिपोर्ट।
सुगौली पु.च.।
आज भाकपा माले का कार्यकर्ता कन्वेंशन भोला राम के अध्यक्षता में सम्पन हुआ ।कन्वेंशन में उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए नेताओ ने कहा कि एन डी ए की सरकार में प्रशासनिक जगह और पंचायती संस्था लूट का अड्डा बना हुआ है।भाजपा नेताओं के संरक्षण में मुखिया और बी.डी.ओ.के द्वारा नवम्बर का फ्री राशन का वितरण नही किया गया है।और हक मांगने वाली जनता ,माले के कार्यकर्ता एवम पत्रकार पर मुकदमा घोर अन्याय है।मुकदमा के जरिये आवाज को दबाया नही जा सकता है।
आठ जनवरी 2021 को जिलाधिकारी के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।
आगे भाकपा माले जिला सचिव प्रभुदेव यादव और भाग्यनारायण चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि मोदी सरकार नया कृषि कानून के जरिये किसानों का जमीन और खेत को नीलाम करना चाहती है।नया कम्पनी राज कायम करना चाहती है।जिसे देशवासी नही सहेंगे।किसान विरोधी काला कानून वापस लेने तक किसानों का आंदोनल जारी रहेगा।और हम तहे दिल से किसानों के साथ है।बिहार में भी कानून व्यवस्था खत्म हो गई है ।अपराधी बेलगाम हो गय है।जिससे निर्दोष लोग अपराधी का शिकार हो रहे है।इसपर त्वरित कार्यवाही नहीं किया गया तो भाकपा माले आंदोलन करने को बाध्य होगी।वही भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य भोला साह, अयूब आलम आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comment here