ग्राउंड रिपोर्ट

अधिवक्ता के निधन से पूरा दिन रहा नो वर्क

Spread the love

अधिवक्ता का आकस्मिक निधन से पूरा दिन रहा नो वर्क

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर : व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता भरत राय की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो गई. इसकी जानकारी मिलते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई. इनके निधन पर जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा बैठक बुलाई गई जिसमें अधिवक्ता भरत राय की दुर्घटना पर अधिवक्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त के साथ ही साथ 2 मिनट का मौन भी रखा गया एवम दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की. इस मौके पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ की नो वर्क रहेगा. वही जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में बार और बेंच की संयुक्त शोक सभा भी आयोजित हुई.

इस अधिवक्ता के निधन की जानकारी अधिवक्ता संघ के महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद पांडे ने बताया कि अधिवक्ता भरत राय किसी वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए नया भोजपुर गए हुए थे. लौटते वक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी बाइक के सामने कोई जानवर आ गया जिससे इनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक चालक के साथ-साथ वह भी सड़क पर जा गिरे. सड़क किनारे डिवाइडर से उनका सिर टकरा गया.सर में चोट आने से रक्त बहुत निकल गया. रक्त ज्यादा निकलने से उनकी मौत मौके पर ही हो गई.वही बाइक चला रहे व्यक्ति की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है. अधिवक्ता भरत राय अपने पीछे पत्नी आरती देवी समेत तीन सदस्य छोड़ गए हैं. उनके तीन संतानों में से एक पुत्री की शादी हो चुकी है.जबकि एक पुत्र और एक पुत्री अविवाहित है.

56 वर्षीय अधिवक्ता काफी व्यवहार के सरल स्वभाव के व्यक्ति थे. इनका असमय निधन होना बहुत ही दुखद है. अधिवक्ता संघ के बैनर तले सभी अधिवक्ता इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों के साथ खड़े हैं. इस शोक सभा में न्यायिक अधिकारियों के अलावा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बबन ओझा, महासचिव विन्देश्वरी पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय, राजेंद्र कुमार, गणेश ठाकुर, सरोज उपाध्याय, रामेश्वर वर्मा, गणपति मण्डल, रामनाथ ठाकुर, विनोद मिश्रा, सत्यप्रकाश पाण्डेय, कुमार मानवेन्द्र, राघव कुमार पांडेय, सरफराज सिद्दकी, राजेश यादव, सोनू चौबे, सत्येंद्र यादव, अशोक यादव समेत अन्य अधिवक्ता व न्यायालय के कर्मी उपस्थित रहे.

Comment here