जनमित्र/जगदीशपुर (भोजपुर): नगर पंचायत जगदीशपुर के मुख्य पार्षद पद पर मंगलवार को वार्ड संख्या 16 के वार्ड पार्षद संतोष कुमार निर्विरोध चुने गए. निर्वाचित पदाधिकारी ने मुख्य पार्षद को प्रमाण पत्र देने के साथ ही शपथ दिलाई इस दौरान प्रेक्षक के रूप में एडीएम कुमार मंगलम मौजूद रहे मुख्य पार्षद चुने जाने के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल रहा नगर पंचायत कार्यालय से निकलने के साथ ही समर्थकों ने ढोल नगाड़े और फूल मालाओं से संतोष कुमार यादव का भव्य स्वागत किया. दरअसल तत्कालीन मुख्य पार्षद पर एक हत्या के आरोप में सजायाफ्ता होने के बाद आयोग द्वारा पद मुक्त कर दिया गया था इसको लेकर आयोग द्वारा पुनः चुनाव करने को लेकर नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में एक विशेष बैठक रखी गई बैठक में 16 पार्षदों ने भाग लिया

जबकि निवर्तमान मुख्य पार्षद की पत्नी रीता कुमारी किसी कारणवश बैठक में शामिल नहीं हुई. बता दें कि मुख्य पार्षद पद के लिए सुबह 11:00 बजे से नगर पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में चुनाव को लेकर निर्वाचित वार्ड पार्षदों की उपस्थिति रही. बैठक की कार्रवाई शुरू होने के साथ ही सर्वप्रथम संतोष कुमार यादव ने अपना नामांकन किया इनके विपक्ष में बैठक में मौजूद किसी पार्षदों ने नामांकन नहीं की इस चुनाव में कुल 17 पार्षदों को भाग लेने के लिए आयोग द्वारा सूचना दी गई थी लेकिन इसमें से 16 पार्षदों ने इस चुनाव में भाग लिया बताया गया कि तत्कालीन मुख्य पार्षद की पत्नी किसी कारणवश बैठक में नहीं उपस्थित हुई इधर मुख्य पार्षद के शपथ लेने के बाद संतोष कुमार यादव ने सबसे पहले बजरंगबली के मंदिर में माथा टेक पूजा अर्चना की. नगर के बाजारों में भ्रमण कर लोगों का अभिवादन करते हुए नगर के विकास में सहयोग मांगा उसके बाद ऐतिहासिक किला परिसर पहुंचकर शहीद बाबा के मजार पर माथा टेका वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया वहां से मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षदों का दल काली मंदिर पहुंचकर

पूजा अर्चना किया इस दौरान उत्साहित समर्थकों ने संतोष कुमार यादव के समर्थन में खूब नारेबाजी की बताते चले कि 2017 में नगर पंचायत के चुनाव में संतोष कुमार यादव वार्ड संख्या 16 से खड़े हुए वार्ड वासियों ने संतोष कुमार यादव को भारी मतों से विजई बनाकर नगर पंचायत का वार्ड पार्षद बनाया इसके बाद संतोष कुमार यादव ने उपाध्यक्ष के लिए अपना नामांकन किया हालांकि इस दौरान उनको हार का सामना करना पड़ा फिर 2 साल बाद उन्होंने उप मुख्य पार्षद के लिए दावेदारी पेश की दावेदारी में उन्होंने निर्विरोध मुख्य पार्षद की कुर्सी हासिल की उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

क्या कहते है संतोष कुमार यादव
नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव ने कहा कि नगर को सुबे में पहचान दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी साथ ही नगर स्वच्छ एवं सुंदर दिखे इसके लिए मेरा भरपूर प्रयास रहेगा. जनहित में योजनाओं को चयनित कर नगर के लाभार्थियों को लाभ दिलाना भी मेरी प्राथमिकता होगी.
बैठक में ये पार्षद रहे मौजूद
मुख्य पार्षद के चुनाव को लेकर बैठक में पार्षद सुमित्रा देवी, शशि कमल, उमा देवी, अन्नपूर्णा देवी, संजय पासवान, रंजीत राज, कमरुल निशा, अर्जुन प्रसाद, डोली देवी, रविंद्र चौधरी, गंगाजली देवी, सरोज देवी, धनुपारा कुमार, ज्योति कुमारी और सुरेंद्र मौजूद रहे.

Comment here