स्नान करने के दौरान गंगा नदी के छाड़न में डूबने से दो किशोरों की हुई मौत, सिमरी थाना क्षेत्र के भिक्षु डेरा की है घटना. परिजनों में मचा कोहराम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है सदर अस्पताल.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सरः जिले के डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत भिक्षु डेरा के रहने वाले दो युवकों के गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई है. इस घटना कि सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. वही सूचना के बाद पहुँचे प्रशासनिक अधिकारियो ने काफी मशक्कत कर 24 घण्टे बाद दोनों का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

स्नान करने पहुचे थे आधा दर्जन दोस्त
घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार सिमरी थाने का सहायक थाना तिलक राय हाता ओपी अंतर्गत भिक्षु डेरा के रहने वाले 6 युवक एक साथ गंगा स्नान करने के लिए पहुँचे थे जहां स्नान के दौरान गहरे पानी मे डूबने से रोहित कुमार 19 साल पिता बीरेंद्र गुप्ता. अजित कुमार उम्र 16 साल पिता मनोज गुप्ता मंगलवार को गंगा नदी में स्नान करने के दौरान अचानक डूब गए, अन्य दोस्तो के शोर मचाने के बाद गंगा घाट पर पहुचे ग्रामीणों एवं नाविकों के काफी प्रयास के बाद भी शव बरामद नही हुआ. प्रशासनिक एवं ग्रामीण अधिकारियो के सहोयग से आज दूसरे दिन दोनों युवको के शव बरामद होते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे जिससे पूरा गंगा घाट पर मातमी सन्नाटा पसर गया. कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

क्या कहते है अधिकारी
तिलक राय हाता के प्रभारी लालबाबू ने बताया कि घटना मंगलवार की ही है आज दोनों युवकों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
गौरतलब है कि एक ही गांव के दो युवकों की मौत के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है वहीं मृतक के परिजन अपने भाग्य को कोस रहे हैं.


Comment here