बक्सर में सरकारी एम्बुलेंस से धड़ल्ले से हो रही थी शराब की तस्करी. गुप्त सूचना के आधार पुलिस ने किया कार्रवाई 148 पीस 8 पीएम बरामद.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सरः बिहार में वर्ष 2016 से ही शराबबंदी का कानून लागू है उसके बाद भी शराब की तस्करी धडल्ले से जारी है. ताजा मामला बिहार के बक्सर का है जहां सरकारी एंबुलेंस से ही शराब की तस्करी किया जा रहा था.पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एम्बुलेंस में रखे 148 पीस शराब के साथ ही एंबुलेंस एवं चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है.

रोगियो को नही मिलता है समय से एम्बुलेंस
जिले में रोगियों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल या अस्पताल से घर पहुंचाने के लिए एंबुलेंस मिले न मिले लेकिन शराब तस्करी के लिए एंबुलेंस जरूर मिल जा रही है इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस 102 को शराब की खेप के साथ उसके चालक को भी गिरफ्तार किया.
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है फिलहाल पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है.

क्या कहते है अधिकारी
मामले की जानकारी देते हुए ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ब्रहमपुर थाना क्षेत्र एवं मुरार थाना क्षेत्र में वाहन से शराब की तस्करी की जा रहा है. इस सूचना पर बक्सर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में एक एम्बुलेंस BR01PP0477 से 148 पीस अंग्रेजी शराब सहित एम्बुलेंस चालक को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में थाना में कांड दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है. वही एक दूसरी कार्रवाई में मुरार थाना क्षेत्र से एक वैगनर UP65BN8157 से 522 पीस 180 एमएल का टेट्रा पैक शराब बरामद की गयी है. इस संबंध में मुरार थाना में कांड दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है.

गौरतलब है कि बिहार के बक्सर का पांच प्रखंड चौसा, बक्सर, सिमरी, चक्की, ब्रह्मपुर शराब माफियाओ के लिए सेफ जोन है जहां रात के अन्धेरे की बात कौन करे दिन के उजाले में शराब माफिया गंगा नदी के रास्ते शराब की बडी-बडी खेप लेकर आते है और उसे रात के अंधेरे में सप्लाई करते है.


Comment here