द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766
बक्सर : निबंधक कार्यालय में डीड लिखवाने पर कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था.अब इस उदघाटन से आ रही समयस्याओ का समाधान मिलता प्रतीत हो रहा है.अब निःशुल्क विभागीय मॉडल फार्मेट में भरने से आम जनता के लिए भाषा भी सरल हो जायेगी,जिससे अब कोई भी आदमी भाषा हिंदी हो जाने से अपने डीड को स्वयं पढ़ सकेगा.

जिला पदाधिकारी बक्सर अमन समीर की अध्यक्षता में जिला स्कोर की बैठक जिला अवर निबंधक कार्यालय में आहूत की गई. सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी के द्वारा कार्यालय परिसर में अवस्थित may I help you booth एवं आरटीपीएस काउंटर का नए सेक्शन का उद्घाटन किया गया. इस उद्घाटन से आमजनों को डीड लिखवाने में आ रही समस्याओं को दूर किया जाएगा. कार्यालय उनको निशुल्क रूप से मदद करेगा.


इसमें कुछ जरूरी सूचनाएं जैसे क्रेता का नाम, विक्रेता का नाम एवं पता, उनका पहचान पत्र, जमीन की विवरण, कितने मूल्य में खरीद बिक्री कर रहे हैं, भूमि की कैटेगरी क्या है तो उनका डीड जिला अवर निबंधक कार्यालय से निशुल्क विभागीय मॉडल फॉर्मेट में करवा दिया जाएगा.

वही जिला अवर निबंधक पदाधिकारी ने बताया कि पहले जो डीड लिखवाया जाता था उसमें अन्य भाषाओं का प्रयोग किया जाता था जिसको आम जनता समझ नहीं पाती थी इसके निराकरण हेतु मॉडल डीड के माध्यम से एक सरलीकृत भाषा (हिंदी) कर दिया गया है.बैठक की समाप्ति के बाद जिला पदाधिकारी के द्वारा कैंटीन का भी निरीक्षण किया गया. बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी , जिला कल्याण पदाधिकारी , जिला अवर निबंधक पदाधिकारी एवम अनुमंडल पदाधिकारी भी उपस्थित थे.


Comment here