द जनमित्र। विमल यादव।9431092766
बहुजन समाज पार्टी द्वारा पूर्व प्रदेश महासचिव जेपी यादव एवं जिला प्रभारी सुभाष गौतम को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था . निष्कासन के दो दिनों बाद ही बसपा पार्टी ने पुनः विचार करते हुए केंद्रीय प्रभारी सह राज्यसभा सांसद राम जी गौतम , प्रदेश प्रभारी लालजी मेंघांकर एवम प्रदेश अध्यक्ष बिहार के कुणाल किशोर विवेक द्वारा पुनः निष्कासन रद्द करते हुए जेपी यादव और सुभाष गौतम को बहुजन समाज पार्टी की जिम्मेदारी सौंप दी गई.

जिम्मेदारी मिलते ही जे पी यादव एवं गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के हम लोग पुराने कार्यकर्ता है .अपनी पार्टी के लिए कड़ी मेहनत भी करनी पड़ेगी तो करेंगे . इस मेहनत का असर लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव में देखने को मिलेगा. पुनः पार्टी में शामिल होने पर जिला और प्रदेश के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

Comment here