खेती-बाड़ी

भाकपा माले ने धरने के बाद बक्सर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766

उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में बिना वैकल्पिक व्यवस्था के बासगीत परचाधारियों, पचासों वर्षों से बसे गरीब-भूमिहीनों को प्रशासन द्वारा उजाड़ने के खिलाफ में भाकपा माले द्वारा जिला अधिकारी बक्सर के समक्ष गेट पर एकदिवसीय धरना दिया गया. जिला पदाधिकरी को मांगो का ज्ञापन भी सौंपा गया.धरना की अध्यक्षता वरिष्ठ माले नेता इटाढ़ी प्रखंड के सचिव जगनारायण शर्मा तथा संचालन नावानगर प्रखण्ड सचिव हरेन्द्र राम ने किया.धरना को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा बिहार सरकार के द्वारा निर्देशित किया गया है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के किसी भी गरीब-भूमिहीन को उजाड़ा नहीं जायेगा. राज्य में गरीब विरोधी न्यायालय की आड़ में गरीबों-भूमिहीनों को उजाड़ने पर आमादा है. हजारों परिवारों को नोटिस थमा दिया गया है जबकि इनमें से तीन चौथाई लोगों को सरकार द्वारा बासगीत पर्चा दिया गया है .अपने घरों पर बुलडोजर चलाने का विरोध कर रहे लोगों पर बर्बर दमन अभियान और गिरफ्तारी भी चल रही है .दूसरी तरफ इनलोगो का कहना है की पार्टी के नेता व डुमराँव विधायक डॉक्टर अजीत कुमार सिंह सहित 18 लोगों पर पुलिस हिरासत में एक वृद्ध की मौत के मामले में फर्जी मुकदमा (कोरानसराय काण्ड संख्या -138/22) दायर कर दिया गया है .


भाकपा माले के एकदिवसीय धरना के माध्यम से सरकार से अपनी मांगे मांगी गई. गरीब-भूमिहीन लोंगो के उजाड़ने के अभियान पर तत्काल रोक लगाया जाय. उजाड़ने से पहले सभी गरीब-भूमिहीनों के आवास की वैकल्पिक व्यवस्था की गारंटी किया जाय. अभी तक उजाड़े गए लोगों को तत्काल बसाया जाय. बड़े-बड़े सरकारी भूखण्डों तथा सीलिंग से फालतू भूमि को चिन्हित कर जमीन्दारों और भूमाफियाओं से मुक्त कराकर गरीबों को बसाया जाय.धरना को वरिष्ठ किसान नेता अलख नारायण चौधरी, नीरज यादव, सुकर राम, वीरेन्द्र सिंह, इनौस के जिला सचिव धर्मेंद्र सिंह, कन्हैया पासवान, नारायण दास वीरेंद्र सिंह मोनू पासवान राज देव सिंह सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया . धरना में सैकड़ों बासगीत परचाधारियों ने हिस्सा लिया.

Comment here