द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर : इस बार नगर परिषद चुनाव में आने वाले परिणाम ने सबको चौंका दिया क्योंकि लगभग एक दर्जन प्रत्याशी मैदान में थे परंतु परिणाम से लग रहा है की जनता ने पुराने प्रत्याशी माया देवी के खिलाफ एक ऐसे उम्मीदवार को वोट किया है जिसके बारे में पहले से कोई खास चर्चा नही थी लेकिन जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते गया नगर की जनता निशा फरीदी के पक्ष में गोलबंद होने लगी और अंततः निशा फरीदी को अपना मुख्य पार्षद चुन लिया. वही गीता देवी भी 9522 वोटो के साथ तीसरे स्थान पर रही . जबकि रूबी निसार ने अपना समर्थन हिना कौसर को दे दिया था. निवर्तमान मुख्य पार्षद माया देवी को हराने वाली कमरून निशा पूर्व वार्ड पार्षद नियामतुल्लाह फरीदी की पत्नी और स्वयं भी पार्षद रह चुकी हैं. अबकी बार उप तथा मुख्य पार्षद का चुनाव सीधे जनता के द्वारा किया जाना था . उधर अप्रत्याशित रूप से सामाजिक कार्यकर्ता रामजी सिंह समर्थित इशरत बानो ने उप मुख्य पार्षद की कुर्सी पर कब्जा पाने में सफलता पाई है. उन्होंने इस पद की प्रबल दावेदार सुनील मिश्रा समर्थित बेबी देवी को हरा दिया है. मुख्य पार्षद की जीत हार का अंतर 1976 मतों का है जबकि उप मुख्य पार्षद की हार जीत का अंतर 2809 मतों का है.
इसके पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8:00 बजे से मतगणना शुरु हुई. वार्ड संख्या 1 से शुरू होकर दोपहर 2:00 बजे तक वार्ड संख्या 41 तक के चुनाव परिणाम सामने आ चुके थे. इसको लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम थे. डीएम अमन समीर एसपी नीरज कुमार सिंह एसडीएम धीरेंद्र कुमार मिश्रा तथा एसडीपीओ गोरख राम समेत तमाम अधिकारी लगातार मतगणना केंद्र का निरीक्षण करते रहे. एवम बाजार समिति के मुख्य द्वार पर पुलिस प्रशासन में पुलिस निरीक्षक मुकेश सिंह, एससी एसटी प्रभारी नंदू कुमार , महिला थाना प्रभारी कंचन कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकरी ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे.
https://www.youtube.com/watch?v=F7OW6wBlEdo[/embedyt

Comment here