बक्सर में बरातियों से भरी पलटी मैजिक वाहन, एक अधेड़ की मौत, आधा दर्जन बराती घायल, शादी समारोह से एक ही वाहन में सवार होकर लौट रहे थे 20 लोग.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सरः जिले के डुमराँव अनुमंडल के बसंतपुर में बरातियों से भरी मैजिक वाहन पलट गई जिसमें सवार एक अधेड़ महिला की दबकर मौके पर ही मौत हो गई. करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए है. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि एक ही वाहन पर सवार होकर सभी लोग शादी समारोह से घर लौट रहे थे तभी बसंतपुर के पास वाहन अनियंत्रित होकर खम्भे से टकराकर पलट गई.

स्थानीय लोगो के द्वारा सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया.
चौगाई के रहने वाले है सभी लोग
घटना के संदर्भ में मिली जनकारी के अनुसार मुरार थाना क्षेत्र के चौगाईं गांव निवासी बल्लू मुसहर के बेटे का शादी समारोह से लौटने के दौरान बसन्तपुर के पास यह हादसा हो गया जिसमें बुधिया देवी जिनकी उम्र 60 वर्ष है दबकर मौत हो गई.


क्या कहते है अधिकारी
मुरार थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया की घटना की सूचना पर पुलिस टीम पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है. मैजिक वाहन को भी जब्त कर थाना पर लाया गया है. परिजनों के सहमति पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाई किया जा रहा है.गौरतलब है कि इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. शादी की खुशी मातम में बदल गया है.



Comment here