शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
ताज़ा
डुमरांव में मंदिर की प्रतिमा से सोने की आंख चोरी पूर्व विधायक ने मौजूदा विधायक पर साधा निशाना बक्सर में पुरुषों में बढ़ रहा हाई ब्लड शुगर का खतरा निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से सरपंच की मौत चौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन डुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी भोजपुर थाना के नजदीक अज्ञात युवक का शव बरामद सांसद ने मानहानि नोटिस पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा
स्थानीय

दो दिवसीय शिव विवाह उत्सव का हुआ आयोजन

शिव विवाहोत्सव के तहत निकाली गई शोभायात्रा .मां महाशक्ति कालरात्रि नवदुर्गा धाम के महंत द्वारिका दास महाराज के सानिध्य में चल रहा कार्यक्रम. दो दिवसीय शिव विवाह उत्सव का हुआ आयोजन.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर : मां महाशक्ति कालरात्रि नवदुर्गा धाम के प्रांगण में दो दिवसीय श्री शिव महापुराण अंतर्गत शिव पार्वती विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया है. इस आयोजन के तहत बुधवार को एक भव्य शिव बारात की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान भोलेनाथ के साथ-साथ विभिन्न देवताओं, बसहा बैल, बजरंगबली तथा भूत पिशाच का रूप धरे हुए बच्चे भी शामिल हुए. शोभायात्रा में मां महाशिवरात्रि कालरात्रि नवदुर्गा धाम के व्यवस्थापक महंत द्वारिका दास तथा अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक प्रेमाचार्य पीतांबर मौजूद रहे. कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं व पुरुष शामिल हुए.


कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए आचार्य प्रेमाचार्य पीतांबर ने कहा कि समय 9 वर्ष पूर्व भगवान शिव की स्थापना हुई थी. उसी के तहत शिव पुराण के अनुसार दो दिवसीय शिव विवाह उत्सव का आयोजन हुआ है.

यह भी पढ़ेंचौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन


कार्यक्रम के संयोजक नर्सरी मदन वाटिका के संचालक अमित सैनी ने बताया कि शिव बारात की भव्य शोभायात्रा मंदिर से निकलकर इटाढ़ी तक गई और फिर वापस मंदिर में पहुंची. उन्होंने बताया कि यह दो दिवसीय आयोजन गुरुवार को भव्य भंडारे के साथ संपन्न हो जाएगा. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आचार्य संजय शास्त्री भी शामिल हो रहे हैं. इस कार्यक्रम के आयोजक समर प्रताप सिंह तथा रुद्र प्रताप सिंह हैं.