गंगा नदी में डूब रहे युवक की मछुआरों ने बचायी जान. अस्पताल में कराया गया भर्ती, इलाज जारी. जान देने की नियत से नदी में कूदा था युवक.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सरः गंगा नदी में कूदकर जान देना चाहता था युवक लेकिन मछुआरों के द्वारा जान बचा लिया गया. कुछ देर पानी में रहने के कारण युवक बेहोश हो गया था. जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां पर फिलहाल उसका इलाज जारी है. 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक पुराना भोजपुर निवासी सिद्धनाथ सिंह के 29 वर्षीय पुत्र सुमंत सिंह है जिसने जान देने की नियत से वीर कुंवर सिंह सेतु से नदी में छलांग लगा दी परंतु वहां उपस्थित पास के लोगों ने युवक को डूबता देख शोर मचाना शुरू कर दिया. लोगों की आवाज सुन मछुआरों ने झट से नदी में कूदकर किसी तरह से डूबते हुए युवकों बचा लिया. लेकिन काफी देर पानी में रहने की वजह से युवक पूरी तरह से बेहोश हो गया था. जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरु कराया गया. आखिर युवक जान क्यों देना चाहता था अभी इसका पता नहीं चला है.


इस मामले में औद्योगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि घटना शाम तकरीबन 7:00 बजे की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के बाद युवक की स्थिति सामान्य होने पर परिजनों को बुला सौंप दिया गया.




Comment here