द जनमित्र | डेस्क
बक्सरः कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में रिजल्ट आने पर कहीं खुशी है तो कहीं मायूसी जहां बिहार के उप चुनाव सीट पर एवं गुजरात विधानसभा में बीजेपी की जीत हुई तो वह है हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई तो लाजिम है कि जीतने वाला खेमा जश्न मना रहा है आपको बता दें कि बक्सर कांग्रेस ने जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश की विधानसभा जीत के जश्न में अबीर गुलाल लगाकर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया वही जिला अध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने अपने

संदेश में कहा कि हिमाचल की जनता ने इतिहास रच कर आज ये सन्देश साफ़ दे दिया है कि हिमाचल को विकास के पथ पर कांग्रेस ही ले जाएगी. इस जीत के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता को एवं आदरणीय सोनिया गांधी को मलिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी को बधाई भी दिया.
इस मौके पर पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडे, रामप्रवेश तिवारी, पूर्व प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडे, राजर्शी राय, विनय सिंह, राजारमन पांडे, संजय पांडे, बिजेंदर राम, करुणानिधि दुबे, कमल पाठक, जमाल अली, धनजी पांडे, अमरनाथ ओझा, निशांत कुमार, गुप्तेश्वर चौबे, रोहित उपाध्याय, श्रीमन राय, मणि शंकर पांडे आदि लोग शामिल रहे.

Comment here