सोमवार को सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट्स जारी हुआ जिसमे अधिकतर स्कूलों के बच्चों का शत प्रतिशत रिजल्ट लाया है. मंगलवार को शहर के बाईपास रोड स्थित बिहार सेन्ट्रल स्कूल परिसर में भी विद्यालय सभी उत्तीर्ण बच्चे पहुंच अपने गुरुजनो का आशीर्वाद प्राप्त किया. विद्यालय रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. अधिकतर बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान सम्मान बढ़ाया है.
द जनमित्र | डेस्क
विद्यालय प्राचार्य डॉ. आर राघवन, डिप्टी डायरेक्टर श्रीमती उर्मिला सिंह व स्कूल सेक्रेटरी श्री सरोज सिंह बच्चों के बीच पुष्प वर्षा की साथ ही मिठाइयां बाटी. श्री सरोज ने बच्चों को उनकी सफलता पर बधाइयाँ दी एवं उनके सुखद भविष्य की कामना की, साथ ही यह भी कहां कि जीवन में सफल होने का एकमात्र आधार परिश्रम एवं ईमानदारी है.

उक्त अवसर पर मीडिया कर्मी भी जुटे हुए थे, उन्होंने भी बच्चों से बातचीत की. इसी क्रम में आरूही सिंह ने कहां कि बिहार सेंट्रल स्कूल आज बक्सर में बच्चों के बीच अनुशासन व उचित मानदंड के लिए चर्चित है. मेरी सफलता के पीछे भी स्कूल की व्यवस्था पठन-पाठन का माहौल व शिक्षकों का उचित मार्गदर्शन, सभी मिलकर एक स्वस्थ वातावरण का निर्माण करते हैं.

छात्रा अंजलि केसरी ने कहां कि बिहार सेंट्रल स्कूल पढ़ाई के साथ-साथ एक स्वस्थ वातावरण को तैयार करता है, जो आज सबसे बुनियादी जरूरत है किसी भी छात्र के लिए. समय-समय पर विद्यालय द्वारा नैतिक रूप से व सामाजिक स्तर पर बच्चों को परिमार्जित करते रहना एक आवश्यक कदम है. छात्र कोयना ने कहां कि किसी भी सफलता के पीछे खासकर छात्रों से संबंधित तो इसमें अहम रोल होता है विद्यालय का और विद्यालय के शिक्षकों का जो बच्चों के भविष्य की नींव रखते हैं.

उत्तीर्ण बच्चों में आयुष सिंह 97.8%, अंजलि केसरी 95%, ज्योति कुमारी 95%, आरूही सिंह 96.6%, कोयना 96.7%, जाया सैनी 96%, अंशुप्रिया 94.5%, खुशी सिंह 95.6%, मोहिनी 96.5%, मोनी गुप्ता 95%, प्रियांशी 96.1%, गौरव 94.5%, प्रिंस 93%, रिया 92%, अभय 92.1%, रिसभ 91.2%, अनिल 92%, रोेैशन 91%, आकांक्षा 92%, राजलक्ष्मी 91.2%, कृति 90.2 कृष 90% अजय 90.2%, कुसुम 90.6%, कंचन 90%.
सरोज सिंह ने सभी उत्तीर्ण बच्चों को जूनियर बच्चों से परिचय करवाए और सफल बच्चों में अनेक अभिवादन को स्वीकार किया. साथ ही उन्हें अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर व जागरूक बनने पर जोर दिया. अंत में विद्यालय प्राचार्य डॉ. आर राघवन ने सभी बच्चों को परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर शुभकामनाएं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

Comment here