बक्सर रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास स्टेंशन. निरीक्षण करने पहुंचे हाजीपुर जोन के जीएम ने कहा दो महीने के अंदर रोड मैप तैयार कर बोर्ड के समक्ष रखेंगे अधिकारी.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर : रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेंशन बनाने के लिए रेलवे के अधिकारियो ने तैयारी शुरू कर दी है. पिछले 10 दिनों के अंदर दूसरी बार बक्सर पहुँचे हाजीपुर रेलवे जोन के जीएम ने अधिकारियो के संग स्टेंशन परिसर से लेकर प्लेटफॉर्म एवं यात्रियो के मिलने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया. तत्पश्चात मीडिया को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि दो महीने के अंदर बोर्ड के समक्ष इसका मास्टर प्लान तैयार कर पेश किया जाएगा.
क्या कहते है रेलवे जीएम
बक्सर रेलवे स्टेशन के विस्तृत निरीक्षण के बाद जीएम अनिल कुमार खंडवाला ने बताया कि, बक्सर रेलवे स्टेशन को हाईटेक बनाए जाने को लेकर रूपरेखा तैयार किया जा रहा है. हाईटेक प्लेटफार्म बनाया जाएगा एवं स्टेशन के दोनों तरफ पुराने बिल्डिंग तोड़कर नई बिल्डिंग बनाया जाएगा. वही एक दूसरे बिल्डिंग में आने जाने के लिए 36 मीटर का एयर कौंकोर्स का निर्माण किया जाएगा. दो महीने के अंदर मास्टर प्लान तैयार कर बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.
गौरतलब है कि बक्सर रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास की स्टेंशन बनाने के लिए लम्बे समय से रेलवे के द्वारा पहल किया जा रहा है. हैरानी की बात है कि बर्षो बीत जाने के बाद भी अब तक जमीन पर इसका कोई प्रारूप नही दिखाई दे रहा है.

Comment here