ग्राउंड रिपोर्ट

बीजेपी नेता परशुराम चतुर्वेदी के अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब.

Spread the love

द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766

बक्सर : महदह गांव निवासी भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी को आज मंगलवार को क्षेत्र की जनता एवम पार्टी नेताओं के द्वारा अंतिम विदाई दी गई. इनके पैतृक गांव महदह से अंतिम यात्रा निकालकर शहर के मॉडल थाना होते उनका पार्थिव शरीर भगत सिंह चौक लाया गया. आपको बता दे की सोमवार को अपराह्न तीन बजे इसी पार्क में मूर्छित होकर गिर पड़े थे और अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. स्थानीय लोगों ने भी उन्हें याद करते हुए पुष्प वर्षा की.जिस वाहन पर उनकी शव यात्रा निकाली गई थी उस पर गांव के अरुण सिंह, केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, प्रदीप राय, मिठाई सिंह, सौरभ तिवारी आदि सवार थे. वही अश्विनी चौबे ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इनके चले जाने केवल राजनीतिक क्षति ही नही बल्कि मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति भी है. वह सिर्फ पार्टी के नेता की तरह ही नहीं अनुज की तरह भी हमेशा मेरे साथ रहे. वहीं भाजपा नेता प्रदीप राय ने कहा कि परशुराम जी नेता नहीं एक कार्यकर्ता की तरह हमेशा हम लोगों के साथ मिलते और रहते थे. उनकी कमी की भरपाई नहीं हो सकती. ये बहुत ही सरल स्वभाव के थे जहां बुलाओ हसते पहुंच जाते थे. हमेशा अपने दल के लिए काम किया. सबसे बड़ी बात है की अंतिम समय में किसानों के आंदोलन की आवाज बुलंद करते हुए शहीद हो गए. पैतृक गांव महदह से निकाली गई शहादत यात्रा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे सभी ग्रामीणों, शहरवासियों, कार्यकर्ताओं को दिलासा दिला रहे थे. दुख की इस घड़ी में अभिभावक की तरह साथ खड़े थे. उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही सोमवार की शाम केंद्रीय मंत्री उनके गांव बक्सर पहुँच परशुराम चतुर्वेदी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी. उनका आकस्मिक निधन मेरे तथा बक्सर की जनता के लिए अपूर्णीय क्षति है. उनकी अंतिम यात्रा निवास स्थान महदह से आरंभ होकर अंबेडकर चौक मॉडल थाना मेन रोड होते हुए शहीद भगत सिंह पार्क पिपरपाती रोड होते हुए शमशान पहुंची.

 

इसी क्रम में पटना से चलकर आए बीजेपी के प्रदेश विस्तारक प्रभारी संजय राय एवम पूर्व जिला अध्यक्ष राणा सिंह ने कॉलेज गेट मोड़ पर रुककर पुष्प और माला देकर अश्रुपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित की. इसके बाद शव यात्रा के साथ शमशान घाट पहुंच कर उनका अंतिम संस्कार किया गया. प्रदेश के नेता नागेंद्र प्रसाद, पूर्व एमएलसी सुशील सिंह, प्रदीप दूबे, प्रदीप राय,अमरेंद्र पांडेय, कौशल कुमार, सुदामा पांडेय, सत्येंद्र कुमार राणा प्रताप सिंह, विनोद राय सभी पूर्व अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता प्रदेश पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में लोग अश्रपूण विदाई दी.

 

Comment here