ग्राउंड रिपोर्टशिक्षास्थानीय

बिहार सेंट्रल स्कूल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया अपना 22 वा स्थापना दिवस

Spread the love

द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766

बक्सर: बिहार सेंट्रल स्कूल के प्रांगण में एक भव्य समारोह के साथ विद्यालय ने अपना 22 वा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया . मुख्य अतिथि के रूप में डुमराव विधायक डॉक्टर अजीत कुमार सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर किया .

अपने संबोधन मे कहा कि छात्रों को शिक्षा के अलावा खेल , संगीत एवं अन्य गतिविधियों में भी रुचि लेनी चाहिए साथ ही उन्होंने अभिभावकों एवं स्कूल प्रशासन से भी अनुरोध किया कि बच्चों को उनकी इच्छा के अनुरूप उन्हें मौका दिया जाना चाहिए तभी जाकर उनका पूरी तरह से विकास हो पाएगा. शिक्षा मानव जाति की महानतम उपलब्धियों में से एक है. कार्यक्रम की शुरुआत अभिवादन गीत से हुआ. इस कार्यक्रम में शहर के मशहूर चिकित्सक डॉ महेंद्र प्रसाद , कैंब्रिज स्कूल के निदेशक डॉ मोहन चौबे , मिलेनियम पब्लिक स्कूल के भरत एवम सामाजिक कार्यकर्ता नंद कुमार तिवारी की उपस्थिति रही. कार्यक्रम में शास्त्रीय नृत्य, भरतनाट्यम नृत्य शैली को वर्ग दशम की छात्रा पलक कुमारी ने सराहनीय प्रस्तुति दी . जूनियर वर्ग के बच्चों ने संगीत की अलग-अलग धुनों पर अपनी रंगारंग प्रस्तुति की है . वर्ग नवम की अंजलि ने अपना शिव तांडव के नृत्य से सबका मन मोह लिया. जूनियर व सीनियर वर्ग के बच्चों ने अपने विद्यालय की स्थापना दिवस के मौके पर अपने अपने विचार रखे.

वही बिहार सेंट्रल स्कूल के सचिव सरोज सिंह ने विद्यालय की स्थापना दिवस पर सबको हार्दिक बधाई दी .अभिभावकों एवम बच्चों को धन्यवाद दिया तथा सभी उपस्थित अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डुमरांव विधायक के द्वारा भी विद्यालय के सचिव सरोज सिंह को भी पौधा देकर सम्मानित किया गया.

अन्य मौजूद लोगो में विनय कुमार तिवारी , अजय मिश्रा,विनोद उपाध्याय सुनील कुमार, वरुण कुमार , ललित कांत ,अरुण उपाध्याय, मोहम्मद, प्रज्ञा कुमारी, अंजली कुमारी ,संगीता कुमारी मधु सिन्हा अर्चना कुमारी, प्रिया कुमारी ,सीखू कुमारी और छात्र-छात्राओं के रूप में पलक कुमारी , रक्षा कुमारी , वंशिका पंकज किशन राज, नंदनी कुमारी ,काजल कुमारी ,ज्योति कुमारी , कृष्णा सिंह अनन्या कुमारी, मनीषा कुमारी ,आयुष कुमार , मुस्कान कुमारी.

Comment here