ग्राउंड रिपोर्ट

10 सूत्री मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने की बैठक

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर: बीते शुक्रवार को आगामी होने वाली रविवार को अधिवक्ता संघ की ओर से दानापुर में आयोजित सम्मान समारोह सह दस सूत्री मांगों के समर्थन में चर्चा को लेकर व्यवहार न्यायालय परिसर में युवा अधिवक्ता कल्याण समिति संघर्ष मोर्चा की एक बैठक की गई एवम विचार विमर्श भी किया गया. जिसकी अध्यक्षता डॉ. मनोज कुमार यादव ने की.

इस बैठक में संबोधित करते हुए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बबन ओझा ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित में समय-समय पर परिचर्चा होनी चाहिए. इस मोर्चा के संयोजक डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार किसी ने आज तक एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं किया गया. आयुष्मान भारत से अधिवक्ताओं को जोड़ने पर सरकार को भी विचार करना चाहिए. नए अधिवक्ताओं के लिए महीने में प्रोत्साहन राशि की व्यस्था करनी चाहिए. अधिवक्ता की मृत्यु होने पर 25 लाख एवं घायल होने पर 10 लाख रुपये बतौर मुआवजे का प्रावधान होना चाहिए. साथ ही साथ पेंशन स्कीम लागू करने, समान पैरवी प्रणाली पर विचार के साथ-साथ अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ने की बात कही गई.

उक्त समारोह में स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन रामाकांत शर्मा एवं बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार दुबे व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंद प्रसाद मालाकार की ओर से लंबित मांगों सहित 10 सूत्री मांगों पर चर्चा कर केंद्र व राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा. इस बैठक में सुरेंद्र कुमार सिंह, रामचंद्र मालाकार, रामलखन पाल, रवि रंजन सिन्हा, अरुण कुमार सिंह, बबन सिंह, मो. अकरम, अनिल कुमार सिंह, सैयद वसीम अकरम, विजय राम, भीम सिंह, हरेंद्र सिंह, जितेंद्र राम, महेश कुमार, ओमप्रकाश सिंह सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे.

Comment here