शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
ताज़ा
डुमरांव में मंदिर की प्रतिमा से सोने की आंख चोरी पूर्व विधायक ने मौजूदा विधायक पर साधा निशाना बक्सर में पुरुषों में बढ़ रहा हाई ब्लड शुगर का खतरा निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से सरपंच की मौत चौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन डुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी भोजपुर थाना के नजदीक अज्ञात युवक का शव बरामद सांसद ने मानहानि नोटिस पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा
घटना

फोरलेन पर ट्रक का ब्रेक फेल, बड़ा हादसा

द जनमित्र | शशि

गुरुवार को फोरलेन पर चंदा और प्रतापसागर के बीच एक ट्रक के ब्रेक फेल होने की वजह से दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोग, चालक अन्नू कुमार और सहचालक विराज कुमार, जो गोरखपुर के रहने वाले हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों नासरीगंज से बालू लेकर गाजीपुर जा रहे थे।
हादसा तब हुआ जब एक ट्रक (बीआर 28 जीबी 4497) के ब्रेक फेल हो गए और वह बेकाबू होकर दूसरे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, और दोनों घायल इसमें फंस गए। स्थानीय लोगों ने ट्रक की बॉडी काटकर उन्हें बाहर निकाला। इसकी वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को बहाल किया।
नया भोजपुर थाना प्रभारी मनीष कुमार और उनकी टीम ने तुरंत कार्रवाई की। एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि दोनों की हालत गंभीर है, लेकिन समय पर मदद मिलने से उनकी जान बच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तेजी से की गई कार्रवाई की तारीफ की।