द जनमित्र | शशि
सदर एसडीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ब्लॉक कन्वर्जेंस एक्शन प्लान की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोषण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और जागरुकता अभियानों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक स्वस्थ जीवनशैली के संदेश पहुंचाना है।

राष्ट्रीय पोषण माह (17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक) के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए एसडीएम अविनाश कुमार ने मोटापा नियंत्रण, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उपायों पर जोर दिया। बैठक में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ ‘पोषण भी पढ़ाई भी’ विषय को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान शिशु एवं बाल आहार प्रथाओं पर जागरुकता फैलाने, पुरुषों की सहभागिता बढ़ाने और स्थानीय खाद्य पदार्थों के महत्व को उजागर करने के लिए विशेष जन-जागरण अभियान चलाने पर सहमति बनी। इसके अलावा, सहयोगी गतिविधियों को बढ़ावा देने और डिजिटलीकरण के माध्यम से योजनाओं को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने पोषण संबंधी मुद्दों पर समुदाय स्तर पर जागरुकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में सभी ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ), प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी, जीविका बीपीएम, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल के सहायक अभियंता, आईसीडीएस की महिला पर्यवेक्षिका, सभी प्रखंड समन्वयक तथा सदर पीएचसी के बीएचएम प्रिंस सिंह समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर पोषण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Comment here