स्थानीय

पहलगाम हमले के विरोध में कैंडल मार्च

Spread the love

द जनमित्र | शशि

बक्सर में मंगलवार की शाम एक गहरी भावना और आक्रोश का मंजर देखने को मिला। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में युवा कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर कैंडल मार्च निकाला।

यह जुलूस अंबेडकर चौक से शुरू हुआ, जहां कार्यकारी जिलाध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय की अगुवाई में हुई। कार्यकर्ताओं ने हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां ली हुई थी। शहर के अलग-अलग रास्तों से गुजरते हुए यह मार्च शहीद स्मारक पर जाकर रुका। वहां दीप प्रज्ज्वलन के साथ शहीदों को याद किया गया और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग उठी।

कार्यकर्ताओं का आक्रोश और गुस्सा उनकी बातों में साफ झलक रहा था। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि इस हमले का जवाब कड़े और प्रभावी तरीके से दिया जाए। उनका कहना था कि आतंकवाद को कुचलने के लिए अब मजबूत इरादे और कार्रवाई की जरूरत है, वरना ऐसे हमले देश को बार-बार झकझोरते रहेंगे। मार्च के दौरान देशभक्ति के नारे गूंजे, आतंक के खिलाफ हुंकार भरी गई। वक्ताओं ने जोर देकर कहा, “हमारी सेना पर हमला देश की शान पर चोट है। अब समय आ गया है कि सरकार ठोस कदम उठाए।”
इस आयोजन में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, प्रदेश सचिव पंकज उपाध्याय, सतेन्द्र ओझा, राहुल चौबे, आलोक पासवान, अजय ओझा, राजा तिवारी और ईशान त्रिवेदी जैसे कई युवा नेता शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में शपथ ली कि देश की एकता और सैनिकों के सम्मान के लिए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करना होगा।

Comment here