मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
ताज़ा
भोजपुर थाना के नजदीक अज्ञात युवक का शव बरामद सांसद ने मानहानि नोटिस पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा चलती गाड़ी से उतरते वक्त नीचे गिरी महिला दुर्गा पूजा पंडाल के समीप तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म मां दुर्गा का पट खुला, जिले में छाया भक्ति और उत्साह का माहौल दुर्गापूजा के लिए जारी किया गया विशेष ट्रैफिक प्लान दशहरा से पहले प्रशासन-पुलिस का संयुक्त फ्लैग मार्च संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत
स्थानीय

अहम सड़क परियोजनाओं को जल्द पूरा करने की मांग

द जनमित्र डेस्क

बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने बक्सर व कैमूर जिलों से जुड़ी चार महत्वपूर्ण सड़क योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र पूरा कराने की अपील की है। इस बाबत उन्होंने बिहार ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव से भेंट की और विस्तार से बातचीत की।

सांसद ने स्पष्ट किया कि गांवों में सुचारू सड़क संपर्क विकास की मूल जरूरत है। कई जरूरी मार्ग लंबे अरसे से निर्माण या मरम्मत की बाट जोह रहे हैं। इनके तैयार होने पर ग्रामीणों को आवागमन आसान होगा तथा बाजार, स्वास्थ्य केंद्र और स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचना सुविधाजनक बनेगा।

बक्सर जिले की तीन प्रमुख सड़कों पर विशेष जोर दिया गया। इनमें एनएच-319 से बक्सर गोलंबर, जासो और नदांव होते हुए डुमरांव तक का रास्ता शामिल है, जो दोनों शहरों के बीच आवागमन के लिहाज से अहम है। सिमरी अस्पताल से मिशन मोड़ तक तथा नियाज़ीपुर से राजपुर तक की सड़कों के निर्माण पर भी बल दिया गया।

यह भी पढ़ेंमां दुर्गा का पट खुला, जिले में छाया भक्ति और उत्साह का माहौल

कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के धरहर पंचायत में पिपरी पुल से कुड़ारी तक सड़क बनाने की योजना पर भी चर्चा हुई। यह मार्ग जीटी रोड-चांद पथ से जुड़ता है और इलाके के लिए काफी उपयोगी माना जाता है।

सुधाकर सिंह ने इन सभी परियोजनाओं को क्षेत्र की अत्यंत जरूरी जरूरत करार दिया। उन्होंने कहा कि सड़कें सिर्फ आवागमन का जरिया नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और विकास की नींव भी हैं।

सांसद ने आशा जताई कि विभाग के सचिव से हुई सकारात्मक बातचीत के बाद विभागीय प्रक्रिया पूरी कर इन सड़कों का निर्माण जल्द शुरू होगा। इनके पूरा होने से इलाके के लोगों की सालों पुरानी मांग पूरी होगी और बक्सर समेत आसपास के गांवों के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।