स्थानीय

यूपी के बीजेपी विधायक राजेश चौधरी ने बिहार के सीएम को कहा दोगला चरित्र का नेता

Spread the love

यूपी के बीजेपी विधायक राजेश चौधरी ने बिहार के सीएम को बताया दोगले चरित्र का नेता. कहा राहुल गांधी जैसे टोपी के साथ पहन लेते है जनेऊ यूपी में नही मिलेगा प्रस्तावक.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर : 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ही दिसम्बर के महीने में राज नेताओ को जून की तप्ति गर्मी का एहसास दिला रहा है. यूपी में नीतीश कुमार की रैली रदद् होने के बाद बिहार में सियासी भूचाल आ गया है. बीजेपी नेता के बेटे के शादी समारोह में बक्सर पहुँचे यूपी के विधायक राजेश चौधरी ने नीतीश कुमार को राजनीति का दोगला बताते हुए कहा कि, बाबर और औरंगजेब धर्मी जैसे लोगो के लिए यूपी में कही जगह नही है. मस्जिद में टोपि और राहुल गांधी जैसे फर्जी तरिके से जनेऊ पहनने वाले दोगले चरित्र का नेता नीतीश कुमार से बड़ा कोई नही होगा.

क्या कहते है यूपी बीजेपी विधायक

यूपी के मथुरा माठ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश चौधरी बिहार बीजेपी के प्रदेश मंत्री संतोष रंजन के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने के लिए बक्सर पहुचे है. जंहा पत्रकारों के सवालो का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश में रैली करने और बनारस में लोकसभा का चुनाव लड़ने का सपना देख रहे है. लेकिन मैदान में उतरने से पहले ही नरेंद्र मोदी का नाम सुनकर उनका लँगोट ढीला हो गया, और उन्होंने अपनी रैली कैंसल कर दी. नीतीश कुमार जानते है कि यूपी में उनके नाम पर नॉमिनेशन में एक प्रस्तवक तक नही मिलेगा. यूपी राम और कृष्ण का भूमि है, और ऐसे औरंगजेब और बाबर धर्मी के लिए यूपी में कोई जगह नही है. जो नेता जालीदार टोपी पहनकर मस्जिद में भी जाता हो और राहुल गांधी के जैसा जनेऊ भी धारण कर लेता हो राजनीति में नीतीश कुमार से बड़ा दोगला चरित्र के नेता कोई नही हो सकता है.

गौरतलब है कि यूपी में होने वाले नीतीश कुमार की रैली स्थगित होने के बाद बीजेपी नीतीश कुमार पर हमलावर है. और नीतीश कुमार को यूपी के राजनीति के लिए शून्य बता रहे है.

Comment here