स्थानीय

दिलशाद आलम बने बिहार-झारखंड के सर्वश्रेष्ठ रोटरी अध्यक्ष

Spread the love

द जनमित्र डेस्क

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के वार्षिक सम्मान समारोह में रोटरी क्लब ऑफ बक्सर ने उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना ली है। क्लब के अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नम्रता जी ने ‘सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष’ का प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। रांची के अध्यक्ष अमित अग्रवाल को भी यह सम्मान मिला।

समारोह में रोटरी क्लब ऑफ बक्सर को क्लब एक्सीलेंस अवार्ड, आउटस्टैंडिंग क्लब अवार्ड समेत कई प्रमुख सम्मानों से नवाजा गया। पूरे वर्ष स्वास्थ्य, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, सामुदायिक सेवा और रोटरी फाउंडेशन से जुड़े कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए क्लब को यह सफलता मिली।

डॉ. दिलशाद आलम को उनके कुशल नेतृत्व, निरंतर सेवा भावना और रोटरी के आदर्शों के प्रति समर्पण के लिए बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड दिया गया। क्लब को मिले अन्य प्रमुख पुरस्कारों में बेस्ट पीपीएच प्लेटिनम, ईआरईवाई, टीआरएफ, ग्लोबल ग्रांट, पीएचएफ, बेस्ट यूथ सर्विस, बेस्ट हेल्थ कैंप, बेस्ट कम्युनिटी सर्विस और बेस्ट क्लब अवार्ड शामिल हैं।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नम्रता जी के अलावा पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय चाबड़ा, जोगेश गंभीर, बिपिन सचान, बिंदु मैम, पी. बगाड़िया सहित बिहार-झारखंड के 119 क्लबों के अध्यक्ष, सचिव और सहायक गवर्नर मौजूद रहे। रोटरी क्लब ऑफ बक्सर के सचिव एस. एम. साहिल, रोटरैक्ट प्रतिनिधि राहुल, मोनी त्रिपाठी और पब्लिक इमेज चेयर अभिषेक भी समारोह में शामिल हुए।

बक्सर जिले के लिए यह उपलब्धि बेहद गर्व की बात है। स्थानीय लोगों ने डॉ. दिलशाद आलम द्वारा संचालित जनसेवा, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा जागरूकता और युवा विकास जैसी पहलों की सराहना की।

क्लब के सदस्यों एस. एम. साहिल, सुज्जेत, सौरभ, दीपक अग्रवाल, मनोज जी, अरुण, प्रभुनाथ, मनीष, संजय सर्राफ, निर्मल सिंह, राजेश गोयल, नरेश जी, मीरा जी, प्रदीप जायसवाल, शिवाधार तिवारी, रवि, चंदन, सुनील, रियासत अली, टुन्नू सिंह, आशीष गुप्ता, परशुराम, सतेन्द्र सिंह, टी. एन. चौबे, डॉ. सी. एम. सिंह समेत सभी सदस्यों ने डॉ. दिलशाद आलम को बधाई दी।

रोटरैक्ट क्लब के सदस्यों, श्रवण तिवारी, रेड क्रॉस के शशांक शेखर, डॉ. ए. के. सिंह, डॉ. वी. के. सिंह, डॉ. शैलेश, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. गंगेय राय और रोहतासवी सहित कई सामाजिक व चिकित्सा संगठनों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई।

डॉ. दिलशाद आलम ने कहा, “यह सम्मान मेरे अकेले का नहीं है, बल्कि पूरे क्लब के हर सदस्य, रोटरैक्ट टीम, डिस्ट्रिक्ट नेतृत्व और बक्सर की जनता का है। हम भविष्य में भी ‘यूनाइट फॉर गुड’ की भावना के साथ समाज की सेवा में नए कीर्तिमान स्थापित करते रहेंगे।”

Comment here