ग्राउंड रिपोर्टराजनीति

सरकारी योजनाओं में खुलेआम हो रहा है लूट, अधिकारी है अंजान

Spread the love

सरकारी योजनाओं में मिली लूट की छूट. तीन-तीन हजार लेकर एक ही घर में दे दी चार-चार शौचालय की राशि. अंजान है अधिकारी, भगवान भरोसे चल रहा है जिला.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सर : लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत बिहार सरकार युद्धस्तर पर प्रत्येक घरो में सरकारी अनुदान देकर शौचालय का निर्माण कराकर खुले में शौच से प्रदेश को मुक्ति दिलाने में लगी हुई है. लेकिन सिस्टम में बैठे हुए सरकारी कर्मी ही सरकारी योजनाओं में पलीता लगा रहे है. आलम यह है कि जरूरतमन्दों के यहाँ भले ही शौचालय का निर्माण न हुआ हो लेकिन रसूखदारों से कर्मचारी तीन-तीन हजार की कमीशन लेकर एक ही घर में पिता, पुत्र, बहु के अलावे अन्य सदस्यों के नाम पर शौचालय के नाम पर राशि का भुगतान कर दिया गया है.

सदर प्रखंड के एक पंचायत के दर्जनों लोगों को मिला कई बार राशि

बिहार सरकार के सरकारी वेबसाइट से मिले सूची के अनुसार जिले के सदर प्रखंड के केवल एक पंचायत में दर्जनों ऐसे लाभुक है. जिनके घर में एक ही शौचालय का निर्माण बहुत पहले से हुआ है. उसके बाद उसी शौचालय के सामने परिवार के कई सदस्यों को खड़ा कराकर अलग अलग साल में कई बार राशि की भुगतान किया गया है. लाभुको ने बताया कि जितनी बार शौचालय का राशि आया है उसमें से पहले ही कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि ने तीन हजार की कमीशन ले लिया है.

क्या कहते है अधिकारी

एक ही घर में कई लोगो के नाम पर शौचालय की राशि भुगतान कर देने का सवाल जब जिले के जिलाधिकारी से शहर के किला मैदान में एक कार्यक्रम के दौरान पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनके जानकारी में इस तरह का कोई मामला नही है. संज्ञान में आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. वही बक्सर प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित मिश्रा से जब फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसा कोई लाभुक है तो उनकी सूची मिलने पर राशि की वसूली की जाएगी.

गौरतलब है कि जिले में सरकारी योजनाओं में लूट की खुली छूट मिली हुई है. उसके बाद भी किसी को कोई जानकारी नही है. द जनमित्र के पास वह ऑडियो एवं दस्तावेज भी मौजूद है. जिसमे एक कर्मचारी एक स्थानीय जन प्रतिनिधि लाभुक से पैसे का डिमांड कर रहा है.

Comment here