स्थानीय

चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व शांतिपूर्ण माहौल में हुआ संपन्न

Spread the love

17 नवम्बर से शुरू हुए चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व शांति पूर्ण माहौल में हुआ सम्पन्न. उत्तरायणी गंगा की तट पर उगते हुए भगवान भाष्कर को अर्घ्य दे 36 घण्टे के निर्जला व्रत को तोड़ी व्रती. कुशल आयोजन के लिए व्रतियों ने प्रशासन को दिया धन्यवाद

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर : 17 नवम्बर से शुरू हुए चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व आज समापन हो गया. उत्तरायणी गंगा की तट पर् उगते हुए भगवान भाष्कर को अर्घ्य देने के साथ ही छठ व्रती अपने 36 घण्टे के निर्जला व्रत को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कर अपने अपने घर लौट चुकी है. इस दौरान छठ व्रतियों ने कुशल आयोजन के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियो को बधाई दी है.

पूरे आयोजन के लिए प्रशासन ने बनाई थी कुशल रणनीति

इस चार दिवसीय महाव्रत के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर परिषद के द्वारा कुशल रणनीति तैयार किया गया था. गंगा घाट से लेकर चौक चौराहे तक कुल 450 जवानों के अलावे 200 मजिस्ट्रेट, एन डी आर एफ, एस डी आर एफ, 36 पेट्रोलिंग वोट, मेडिकल टीम को लगाया गया था. जिनके कुशल रणनीति में चार दिवसीय यह महापर्व समापन हो गया.

गौररलब है कि बक्सर जिला प्रशासन के इस कुशल आयोजन के लिए लोगो ने बधाई देते हुए कहा कि, इससे पहले कभी भी इस तरह का बेहतर व्यवस्था नही देखने को मिला था.

Comment here