तेज रफ्तार का कहर, डिवाइडर से टकराई बाइक, घटना स्थल पर ही हो गई दो की मौत, तीसरे की हालत बेहद गम्भीर. डुमराँव अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है इलाज.
द जनमित्र । विमल यादव
बक्सर : एनएच 84 बक्सर पटना फोरलेन पर नया भोजपुर गांव के समीप कांव नदी पुल पर तेज रफ्तार से आ रही बाइक डिवाइडर से टकरा गई, बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे की स्थिति बेहद गम्भीर बनी हुई हैं. जिसका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. दोनों शव को उठाकर पुलिस ने पुराने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रत्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि एक ही बाइक पर सवार होकर तीन लोग पटना से बक्सर की ओर आ रहे थे तभी बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई. दो लोगो की साँसे घटना स्थल पर ही थम गई, जबकि तीसरे का इलाज चल रहा है.
एक ही बाइक पर सवार होकर आ रहे थे तीन.
मिली जानकारी के अनुसार महरौरा गांव निवासी 19 बर्षीय धनराज कुमार, पिता संजय राम, संजय राम उम्र 48 वर्ष पिता स्वर्गीय मुनिराम राम, और इटाढी थाना क्षेत्र के ओड़ी गांव निवासी जगदानंद राम बाइक पर सवार होकर शाहपुर थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव से डुमरांव के महरौरा गाँव मे आ रहे थे. बाइक संजय राम चला रहा था. काव नदी के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसमें दो की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. जबकि तीसरे को स्थानीय लोगो ने उठाकर उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जंहा उसकी स्थिति बेहद गम्भीर बनी हुई है.
क्या कहते है प्रत्यक्षदर्शी
वही इस घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी दीपक कुमार ने बताया कि एक ही बाइक पर सवार होकर तीन लोग पटना की तरफ से बक्सर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई, दो लोगों की मौत गिरने के साथ ही घटनास्थल पर हो गई. जबकि तीसरे को बेहोशी का हालत में स्थानीय लोगों के द्वारा डुमराँव अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति बेहद ही गंभीर बनी हुई है.
अधिकारी से नही हो पाई बात
इस घटना को लेकर नया भोजपुर ओपी के सरकारी नंबर पर जब फोन लगाया गया तो किसी ने फोन नहीं उठाया जिसके कारण पुलिस पक्ष की जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई.
गौरतलब है कि जिले में आये दिन सड़क दुर्घटना में लोगो की जाने जा रही है. उसके बाद भी लोग सुधरने का नाम नही ले रहे है.

Comment here