अपराध

गांव के ही एक गली से बरामद हुआ वकील चौहान का शव

Spread the love

मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के नदाव गांव में सर पर धारदार हथियार से हमला कर के 48 बर्षीय व्यक्ति की हत्या, गांव के ही एक गली से बरामद हुआ. वकील चौहान नामक सख्स का है शव, जांच में जुटी पुलिस, हत्या कही और कर शव को गांव की गली में फेंके जाने की जताई जा रही है आशंका. घटना स्थल पर पहुँचे थाना प्रभारी राहुल कुमार.

द जनमित्र । विमल यादव

बक्सर : जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के नदाव गांव में 48 बर्षीय वकील चौहान नामक सख्स की सर पर धारदार हथियार से वार कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई हैं. जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम हो गया है. वही घटना की सूचना मिलते ही मुफ़स्सिल थाना प्रभारी राहुल कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुँच मृतक को पहले नया सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जंहा के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद शव को पुराने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

जमीनी पैसे की लेनदेन में हत्या होने के आशंका

वही इस हत्या के बाद गाँव मे चर्चाओ का बाजार गर्म है. स्थानीय लोगो की माने तो जमीन के बकाया पैसे की लेनदेन में इस हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. लंबे समय से पैसे की लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था.

क्या कहते है अधिकारी

वही सदर एसडीपीओ धीरज कुमार ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया की एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की अनुसन्धान कर रही है. वही थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि हत्या कही और कर बॉडी को कही और फेका गया है. घटना स्थल पर न तो शव के आसपास कही खून के छीटे नजर आ रहे है और ना ही उस तरह का कुछ दिखाई दे रहा है. जल्द ही इस पूरे मामले का उद्भेदन किया जाएगा.

गौरतलब है कि स्थानीय लोगो ने नाम नही छापने के शर्त पर बताया कि मृतक इश्क मिजाजी था और अक्सर उसे इस तरह की हरकत करते देखा गया है. हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर जल्द ही खुलासा करने की बात कह रही है.

Comment here