ग्राउंड रिपोर्ट

अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली, एक की हुई मौत

Spread the love

बक्सर में अपराधियों का मनोबल हाई कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सोवा गांव में सीएसपी संचालक से लूट के दौरान सीएसपी संचालक समेत दो को मारी गोली, एक ग्रामीण की हुई मौत सीएसपी संचालक का चल रहा है इलाज….

द जनमित्र । विमल यादव

बक्सर:जिले के डुमराव अनुमण्डल अन्तर्गत कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र का सोवा गांव में अपराधियो ने सीएसपी संचालक से लूट के दौरान दो लोगो को गोली मार दी जिसमे एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि सीएसपी संचालक का इलाज रघुनाथपुर पीएचसी में चल रहा है. मृत युवक को अपराधियो ने फिल्मी स्टाइल में मुँह में सटाकर गोली मारी है.

क्या कहते है एसपी

मामले की जानकारी देते हुए बक्सर पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने बताया कि सीएसपी संचालक से लूट के दौरान अपराधियों ने दो लोगों को गोली मारी है. जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो चुकी है. जबकि सीएसपी संचालक का इलाज रघुनाथपुर पीएससी में चल रहा है.अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस इलाके को सील कर छापेमारी कर रही है.

चिकित्सक ने कहा फिल्मी स्टाइल में मारी गई है गोली

विश्वामित्र हॉस्पिटल के डॉक्टर राजीव झा ने बताया की गोली लगे युवक की अस्पताल आने से पहले ही मौत हो चुकी थी. मामला बड़ा ही सस्पेक्टेड जैसा लगा रहा है. मुँह में आर्म्स डालकर फिल्मी स्टाइल में गोली मारी गई है लेकिन हैरानी की बात है कि गोली आउट नही हुआ है बाहर नही निकला है.

गौरतलब है कि 12 घण्टे के अंदर जिले के दो अलग अलग थाना क्षेत्र में हुए दो हत्याओं से लोग सहम गए है. आलम यह है कि पुलिस एक मामले की जब तक उद्भेदन करती है. तब तक अपराधी किसी दूसरी घटना को अंजाम दे दे रहे है.

Comment here