अपराधग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

एक महिला के सहयोग से बैंक से चोरी करता पांच साल का लड़का, सीसीटीवी में कैद

Spread the love

महिला के साथ बैंक पहुँचा 4 -5 साल के बच्चे ने उस महिला के सहयोग से बैंक से उड़ा लिया एक लाख रुपये. नगर थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में हुई घटना. घटना के बाद विभिन्न माध्यमों से महिला एवं उसके बच्चे की पहचान करने की हो रही है कोशिश.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः नगर थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा से एक अज्ञात महिला के साथ बैंक पहुँचा तकरीबन 4-5 साल उम्र का एक बच्चे ने महिला के कहने पर बैंक के कैश काउंटर से एक लाख रुपये उड़ा लिया जिसका तस्वीर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और आसानी से वह बच्चा उस महिला के साथ निकल गया इस दृश्य को देखकर हर कोई हैरान है. नगर थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में हुई इस घटना के बाद विभिन्न माध्यमों से महिला एवं उस बच्चे की पहचान की कोशिश जारी है.

सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि एक छोटा सा बच्चा जो काला रंग का शर्ट पहना हुआ है पहले कैश काउंटर के केविन का दरवाजा थोड़ा सा खोलता है फिर बाहर निकल जाता है पुनः दरवाजा को खोलकर 500 के नोट का दो बंडल उठाकर निकल जाता है. कुछ ही देर बाद बैंक के बाहर निकलने वाले रास्ते से एक महिला उस बच्चे को लेकर तेजी से निकल जाती है. इतने छोटे बच्चे की इस हरकत को देख बैंक का हर कर्मी हैरान है.

मात्र 10 सेकेंड में कर दिया हाथ साफ

पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक अनूप कुमार के अनुसार घटना दिन में 12:45 की है. महिला पहले से बैंक में आई हुई थी और बैंक के कर्मियों की गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी. इसी बीच बैंक के कैशियर उपेंद्र कुमार पांडेय तकरीबन 10 सेकंड के लिए बाहर निकले और इसी बीच महिला के साथ आए बच्चे ने महिला के इशारे पर काउंटर में प्रवेश कर एक लाख रुपये नकद उड़ा लिया
इस वारदात को अंजाम देने के बाद महिला तेजी से सीढ़ियां उतरते हुए बैंक से बाहर निकल गई और बाद में बैंक कर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान शुरू कर दी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जो उसकी तस्वीर मिली है उसे विभिन्न माध्यमों से लोगों के बीच प्रसारित किया जा रहा है ताकि उसका पता लगाया जा सके.

क्या कहते है थानेदार

नगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है. एक लाख रुपये चोरी कर लेने का मामला सामने आया है. चोरी की घटना में उसने एक बच्चे की सहायता ली है और बड़े ही आसानी से कैश काउंटर से रुपयों का बंडल लेकर फरार हो गई है. इस घटना की सूचना बैंक प्रबंधक के द्वारा नगर थाने की पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वही शाखा प्रबंधक के द्वारा बैंक में पहुंचे एक-एक ग्राहक की डीटेल खंगाली जा रही है.

क्या कहते है बैंक के प्रबंधक

घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक अनूप कुमार ने बताया कि घटना दिन में 12:45 की है. महिला पहले से बैंक में आई हुई थी और बैंक के कर्मियों की गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी. इसी बीच बैंक के कैशियर उपेंद्र कुमार पांडेय तकरीबन 10 सेकंड के लिए बाहर निकले और इसी बीच महिला के साथ आए बच्चे ने उस महिला के इशारे पर  काउंटर में प्रवेश कर एक लाख रुपये नकद उड़ा लिए.

गौरतलब है कि बैंक में चोरी के इस नए तरीके को देखकर हर कोई हैरान है। पुलिस लगतार् सभी चौक चौराहे की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है कि महिला बैंक से निकलने के बाद आखिर किस ओर जा रही है जिससे कि उसे गिरफ्तार किया जा सके.

Comment here