शराब के नशे में पकड़ा गया बिहार पुलिस का जवान. बिना छुट्टी लिए थाने से गायब था रेलवे स्टेशन पर हुई गिरफ्तारी.
बक्सरः उत्पाद विभाग की पुलिस के द्वारा चौसा रेलवे स्टेशन से शराब के नशे में बिहार पुलिस के एक जवान को पकड़ा गया है. वह रोहतास जिले के चेनारी थाने में पदस्थापित हैं. पुलिस ने पकड़े गए जवान का स्वास्थ्य परीक्षण किया तो काफी मात्रा में अल्कोहल पाई गई. पुलिस कर्मी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है. जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए पुलिसकर्मी अपनी पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चुन्नी गांव निवासी बिहारी राय के पुत्र अवधेश राय के रूप में बताई है. वह रोहतास जिले के चेनारी थाना में कार्यरत हैं. उनके थाने में संपर्क करने पर यह ज्ञात हुआ कि वह छुट्टी लिए बिना ही थाने से गायब हैं. फिलहाल उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

शराबबन्दी वाले बिहार के बक्सर में प्रत्येक दिन पकडे़ जा रहे है शराबी
बता दें कि बिहार में शराबबंदी का कानून बर्ष 2016 से ही लागू है उसके बावजूद भी शराब पीने और उसका कारोबार करने वालों कि तदात बढ़ते जा रहा है ऐसे लोगो पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. आम और खास किसी को भी बख्शा नहीं जा रहा है.




Comment here