ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

गोबर धन योजना के लिए हुआ भूमि पूजन.

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव

बक्सर: जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा बक्सर प्रखंड के जगदीशपुर पंचायत अंतर्गत कुलहडिया ग्राम में लोहिया स्वच्छता बिहार अभियान अंतर्गत अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन किया गया. साथ ही गोबर धन योजना के लिए जिलाधिकारी ने नारियल फोड़कर विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया.

जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह दिखा तप्ती धूप में भी ग्रामीण अधिकारियो के साथ खड़ा होकर उनके सहयोग करते दिखाई दिए इस अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का कुल लागत राशि 749769 है. लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत गांव से निकलने वाले कचरा को अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के माध्यम से सभी तरह के कचरे को अलग अलग चैंबर में रख कर निस्तारण किया जाएगा.अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई प्रत्येक वार्ड से स्वच्छता कर्मियों द्वारा पैडल रिक्शा (14) से कचरा का उठाव एवं उसका पृथक्करण का कार्य किया जाएगा.

जगदीशपुर पंचायत में गोबर धन योजना का भूमि पूजन का कार्य किया गया. इसमें गोबर से बायो गैस का प्लांट तैयार किया जाएगा. जिससे 20-25 परिवारों को घर-घर गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी. इसमें जैविक खाद भी तैयार किया जाएगा. भविष्य में यह योजना सतत रूप से चलता रहे जिसको लेकर ग्रामीणों से भी बातचीत कर सहयोग मांगा गया. यह योजना ग्रामीण इलाके के पशुपालक किसानों के लिए वरदान साबित होगा जिनके पशु के गोबर भी अब धन के रूप में उन्हें लाभान्वित करेगा. इसके बाद जिला पदाधिकारी ने ब्रह्मपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बक्सर कोईलवर तटबंध का निरीक्षण किया गया. तटबंध के सुदृढ़ीकरण एवं कटाव निरोधी कार्य हेतु कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए.

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में सुना एवं कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर, कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी ब्रह्मपुर को ग्राम पंचायत मुखिया से समन्वय स्थापित कर चरणबद्ध तरीके से समाधान हेतु प्रस्ताव तैयार कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया.

Comment here