सुबह-सुबह कबाड़ी दुकान में लगी भीषण आग, दुकान मालिक ने कहा 10 से 15 लाख का हुआ है नुकशान, शॉट सर्किट से आग लगने की है आशंका.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सरः नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश नारायण बस स्टैंड के समीप कबाड़ी दुकान में अचानक सुबह-सुबह भीषण आग लग गई, लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग की ऊंची-ऊंची लपटे निकलता देख अफरा तफरी मच गई, देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नगर थाना प्रभारी से लेकर फायर ब्रिगेड कर्मियों को दी जहां घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है.


शॉट सर्किट से लगी आग
मिली जानकारी के अनुसार जयप्रकाश नारायण बस स्टैंड के पास मनोज जायसवाल की कबाड़ी का दुकान है जिसमें सुबह-सुबह भीषण आग लग गई लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग ने भीषण रूप धारण कर लिया. कबाड़ी दुकान से निकल रही आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख आस पास के लोग मकान खाली कर बाहर निकल गए , स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुँची दमकल की 4 गाडियो ने आग पर काबू पाया, दुकान मालिक ने बताया कि आकलन के बाद ही नुकसान की स्थिति स्पष्ट होगी. फिलहाल देखकर ऐसा लगता है कि 10 -15 लाख का नुकसान हुआ है. अक्सर दुकान की ऊपर से गुजर रहे बिजली की तार पर बन्दर झूलते रहते है। उसी से निकली चिंगारी से आग लगने की संभावना है.


गौरतलब है कि शहर में दर्जनों से अधिक कबाड़ी की दुकान बिना लाइसेंस के चल रहा है जो मानक के अनरूप नहीं है एक साल पहले भी जब नगर थाना क्षेत्र के बसांव मठिया के पास कबाड़ी दुकान में भीषण आग लगी तो जांच के नाम पर अधिकारियों ने कई नोटिफिकेशन जारी तो किया लेकिन एक बड़े साहब के सरकारी कार्यालय में दुकानदार द्वारा नौकरी करने की वजह से उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, आज भी पूरे नगर परिषद क्षेत्र में मात्र पांच छह दुकानों के पास ही लाइसेंस है उसके बाद भी नगर परिषद कर्मियों की मेहरबानी से दर्जनों कबाड़ी की दुकान रिहायशी इलाकों में खूब फल फूल रहा है जिसका फायदा कुर्सी पर बैठने वाले बाबू से लेकर दुकानदार भी खूब उठा रहा है.


Comment here