फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हुए आधा दर्जन बच्चे. 13 बर्षीय एक बच्ची की इलाज के दौरान हुई मौत, अन्य 5 की स्थिति गंभीर. देर रात भोजन करने के बाद सभी बच्चे करने लगे दस्त तो अनुमंडलीय अस्पताल में परिजनों ने कराया था भर्ती. स्थिति बिगड़ता देख सभी को भेजा गया सदर अस्पताल.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सरः जिले के डुमरांव नगर के दक्षिण टोला स्थित अनुसूचित बस्ती के आधा दर्जन बच्चे विषाक्त भोजन खाने से बीमार हो गए. गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति बिगड़ता देख सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई, सदर अस्पताल के डीएस डॉ आर के गुप्ता के निगरानी में सभी बच्चे का इलाज चल रहा है जहां एक 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई.


देर रात भोजन करने के बाद होने लगा दस्त
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार अनुसूचित बस्ती के रहने वाले अनुग्रहित राम के पुत्र रामजी राम ने बताया कि उनके तथा उनके भाई के बच्चों ने बीती रात एक साथ भोजन किया. भोजन के पश्चात सभी सोने के लिए चले गए सुबह जब उनकी नींद खुली तो बच्चों ने जी मिचलाने की शिकायत की. देखते ही देखते सभी छह बच्चों को उल्टी और दस्त शुरू हो गए और उनकी हालत खराब होने लगी. हालत बिगड़ता देख उन्हें तुरंत ही डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर बताते हुए उन्हें रेफर कर दिया. फिलहाल सभी का बक्सर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. इलाज के दौरान ही रामजी राम की 13 वर्षीय पुत्री नीतू कुमारी का निधन हो गया जबकि उनके 11 वर्षीय पुत्र पंकज के साथ-साथ उनके भाई मनोज के बच्चे हिमांशु 2 वर्ष प्रियांशु 4 वर्ष तथा प्रीतम 8 वर्ष का समेत कुल 5 बच्चो का इलाज चल रहा है.


क्या कहते है चिकित्सक
मामले में पूछे जाने पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आर के गुप्ता ने बताया कि सभी बच्चों का इलाज जारी है बच्चों के आने का सूचना उन्हें जैसे ही मिली वह तुरंत ही बच्चों की स्थिति देखने पहुंचे लेकिन एक बच्ची की मौत हो गई थी अन्य बच्चों की हालत स्थिर बना हुआ है.


Comment here